फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   after meny year topper in belha

वर्षों बाद प्रदेश की टॉप टेन सूची में बेल्हा

Sat, 10 Jun 2017 12:39 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Sat, 10 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
after meny year topper in belha
हाईस्कूल की टॉपर श्रेया सिंह को मिठाई खिलाते परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की टॉपटेन सूची में वर्षों बाद बेल्हा को स्थान मिला है। श्री चंद्रिका इंटरमीडिएट कॉलेज संडवा चंद्रिका की बेटी गार्गी ने 474 अंक पाकर प्रदेश की टॉपटेन सूची में छठां स्थान हासिल किया है। गांव में रहकर पढ़ाई करने वाली गार्गी के पिता उसी स्कूल में अध्यापक हैं।
विज्ञापन



माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट इस वर्ष काफी नीचे खिसक गया है। इसके बावजूद गांव के बेटियों ने जिले के साथ ही यूपी में अपना नाम कमाया है। प्रदेश के टॉपटेन सूची में छठवां स्थान हासिल करने वाली संडवा चंद्रिका विकास खंड के श्री चंद्रिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा गार्गी रही हैं। सूबे की टॉपटेन की सूची में लंबे समय से गायब रहने वाला बेल्हा का रिजल्ट भले ही इस वर्ष खराब रहा हो, मगर गार्गी ने प्रदेश में स्थान हासिल करके जिले का मान बढ़ाया है। इससे सिर्फ  छात्रा के परिजन ही खुश नहीं हैं, बल्कि शिक्षा विभाग के अधिकारी भी हर्ष है। पूर्व के  वर्षों में बेल्हा में पास होने वाले बच्चों की संख्या अधिक होने के साथ ही मंडल में स्थान मिलता था, मगर सूबे के टॉपटेन की सूची में किसी को स्थान नहीं मिलता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed