प्रतापगढ़ : शादी के बाद नशेड़ी दूल्हा गश खाकर गिरा, परिजनों को बनाया गया बंधक
पूरे भैया निवासी लालमनि सिंह की बेटी प्रिया सिंह की शादी अयोध्या के अक्षैवर के रहने वाले दिनेश सिंह से तय थी। बुधवार को तय समय पर दिनेश बरात लेकर पूरे भैया पहुंचा। रात में विवाह की रस्म भी पूरी हो गई। इस बीच अचानक दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा, जिससे हर कोई परेशान हो उठा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भैया में शादी के बाद नशेड़ी दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा। जब दुल्हन को पता चला कि दूल्हा स्मैक समेत दूसरे मादक पदार्थों का नशा करता है। तब दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा समेत परिवार के सदस्यों को बंधक बना लिया। सात घंटे बाद पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने लगी। तभी दूल्हे की तबीयत बिगड़ गई। यह देख सभी के हाथ पैर फूल गए। आननफानन दूल्हे को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां तबीयत में सुधार होने पर दूल्हा परिवार के लोगों के साथ भाग निकला।
पूरे भैया निवासी लालमनि सिंह की बेटी प्रिया सिंह की शादी अयोध्या के अक्षैवर के रहने वाले दिनेश सिंह से तय थी। बुधवार को तय समय पर दिनेश बरात लेकर पूरे भैया पहुंचा। रात में विवाह की रस्म भी पूरी हो गई। इस बीच अचानक दूल्हा गश खाकर गिर पड़ा, जिससे हर कोई परेशान हो उठा। हालांकि दूल्हे के संग आए बरातियों के बीच से यह पता चला कि दिनेश सिंह स्मैक समेत अन्य मादक पदार्थों का नशा करता है।
सूचना मिलने के सात घंटे बाद पहुंचे थानाध्यक्ष
यह सुनते ही दुल्हन प्रिया सिंह ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद दुल्हन के परिजनों ने दूल्हा समेत उसके परिवार के लोगों को बंधक बना लिए। उन पर शादी में खर्च हुए करीब तीन लाख रुपये लौटाने का दबाव बनाने लगे। सूचना मिलने के बाद भी विलंब से गड़वारा पुलिस पहुंची। तब पर भी बात नहीं बनी। सात घंटे बाद अंतू थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कराने लगे। इस बीच दिनेश की तबीयत बिगड़ गई।
उनके नाक व मुंह से खून निकलने लगा। आननफानन उसे परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। जहां हालत में सुधार होने पर वह परिजनों संग अयोध्या रवाना हो गया। इस मामले को लेकर इलाके में खासी चर्चा रही। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि दूल्हे के नशा करने की बात सामने आने पर दुल्हन ससुराल जाने से मना कर दिया था। जिसे लेकर दुल्हन पक्ष के लोग खर्च हुए रुपये की भरपाई की मांग कर रहे थे। बंधक बनाने की बात गलत है। पुलिस के पहुंचने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।