{"_id":"68bdde3981b3d9e469036887","slug":"after-a-dispute-with-his-wife-the-husband-hanged-himself-and-committed-suicide-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-147332-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरे पौलहा भवराम बोझी में पत्नी से विवाद के बाद पति अनिल भारती ने घर के सामने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
लालगंज कोतवाली के पूरे पौलहा भवराम बोझी निवासी 38 वर्षीय अनिल भारती का शनिवार की देर शाम पत्नी अंजू से विवाद हो गया था। विवाद के बाद अनिल घर से बाहर चला गया। रात में उसने घर के सामने बाग में एक पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। रविवार की सुबह सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। लालगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के छह बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस की पूछताछ में पड़ोसियों ने बताया कि मृतक अनिल का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सीओ आशुतोष मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।