फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   advocates will work from monday

हड़ताल खत्म, सोमवार से कचहरी में होंगे न्यायिक कार्य

Sun, 17 Nov 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
advocates will work from monday
हड़ताल खत्म, सोमवार से कचहरी में होंगे न्यायिक कार्य
विज्ञापन

जिला जज के पत्र का वकीलों ने लिया संज्ञान
प्रतापगढ़। कचहरी में आए दिन होने वाली हड़ताल को लेकर अधिवक्ताओं के तीनों संगठनों ने बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि सोमवार से न्यायिक कार्य में कोई बाधा नहीं उत्पन्न की जाएगी। वकीलों के इस फैसले से लगभग बारह दिन की हड़ताल के बाद कोर्ट में न्यायिक कार्य प्रारंभ होगा।

जिले में आए दिन होने वाली हड़ताल को लेकर जिला जज ने हाईकोर्ट के महानिबंधक को पत्र भेजकर अवगत कराया है। शनिवार को यह पत्र अधिवक्ताओं के हाथ लगते ही आनन-फानन में बैठक बुलाकर हड़ताल खत्म करने और न्यायिक कार्य प्रारंभ करने का फैसला लिया है। शनिवार को हड़ताल पर रहने वाले अधिवक्ताओं के जिला बार एसोसिएशन, वकील परिषद और जूनियर बार एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक करके निर्णय लिया है कि अब अकारण कचहरी में हड़ताल नहीं होगी। जूनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र ने कहा कि हड़ताल होने से वादकारियों का काफी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है। हम बेवजह हड़ताल करके पीड़ितों के न्याय में बाधक बन रहे हैं। जिस पर उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति प्रकट करते हुए सोमवार से न्यायिक कार्य प्रारंभ करने को कहा है। शनिवार को हुई बैठक में जिला बार के अध्यक्ष शंभू सिंह, महामंत्री शिवबहादुर सिंह, वकील परिषद के अध्यक्ष रामकुमार पांडेय, न्यासी मंडल के अध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र, जेपी मिश्र, रोहित शुक्ला, भूपेंद्र सिंह, चंद्रभवन मिश्र, राजेंद्र सिंह, हरिकेश तिवारी, विजय शंकर त्रिपाठी, कौशलेंद्र सिंह, मुश्ताक अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed