फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Administration scared of protest against religious gate, put under house arrest: Uday Pratap Singh

मजहबी फाटक के विरोध में धरने से डरा प्रशासन, कर दिया नजरबंद : उदय प्रताप सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Administration scared of protest against religious gate, put under house arrest: Uday Pratap Singh
भदरी कोठी में आयोजित प्रेसवार्ता में बोलते उदय प्रताप सिंह। संवाद
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि वह मझिलगांव में मजहबी फाटक के विरोध में धरने पर बैठने वाले थे। कार्रवाई के बजाय प्रशासन ने उन्हें ही तीन दिनों के लिए नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

कुंडा के भदरी कोठी में नजरबंद उदय प्रताप सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भी हिंदुओं का दमन कम नहीं हो रहा। किसी का साथ मिले या न मिले वह हिंदुत्व के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। कहा कि विरोध को देखते हुए शेखपुर में फाटक हटाया गया लेकिन कुछ दूरी पर फिर लगा दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई गलत तरीके से लगने वाले मजहबी फाटक से है। जुलूस के दौरान लोग हिंदुओं को दिखाने के लिए प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कहा कि यदि हिंदू समाज नहीं जागा तो मिट जाएगा यह तय है। हिंदू समाज जागृत नहीं हुआ तो फ्रांस, जर्मनी और इंग्लैंड जैसे हालात यहां भी होने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय प्रताप सिंह ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश और केंद्र दोनों जगह पर है, इसके बावजूद हिंदुओं की सुनवाई नहीं हो रही है। परिणाम लोकसभा में मिला है और सीटें कम हुई हैं। भाजपा का यही ढर्रा रहा तो आने वाले चुनाव में स्थिति और भी खराब होगी।

राजाभैया के पिता 68 घंटे के लिए भदरी महल में हैं नदरबंद
कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह समेत उनके 12 समर्थकों को प्रशासन ने 68 घंटों के लिए नजरबंद किया है। पुलिस ने दोनों पक्ष से 500 लोगों को नोटिस थमाया है। एसडीएम, सीओ लगातार शेखपुर से लेकर भदरी तक भ्रमण कर रहे हैं। राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह मुहर्रम के दिन शेखपुर में पड़ने वाले हनुमान मंदिर पर भंडारे का आयोजन करते हैं। कई साल पहले मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बंदर की मौत हो गई थी, जिसकी बरसी पर वह भंडारे का एलान कर देते हैं। समर्थकों के साथ मंदिर में पूजा पाठ भी करते हैं। बुधवार की रात नौ बजे तक उन्हें नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed