फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Administration bulldozer on Corona Mata temple in Pratapgarh, one in custody

प्रतापगढ़ में कोरोना माता मंदिर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, एक हिरासत में

Sat, 12 Jun 2021 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jun 2021 08:24 PM IST
सार

  • सांगीपुर के जूही शुकुलपुर में तीन लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत के बाद स्थापित की गई थी प्रतिमा, माता मानकर पूजन में जुटे थे ग्रामीण
  • जमीन को विवादित बताते हुए पुलिस से की गई थी शिकायत, एक हिरासत में 

विज्ञापन
Administration bulldozer on Corona Mata temple in Pratapgarh, one in custody
pratapgarh news : कोरोना माता मंदिर को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। - फोटो : prayagraj

विस्तार

थाना क्षेत्र के जूही शुकुलपुर में अंधविश्वास की वजह से बनाए गए कोरोना माता मंदिर को प्रशासन ने ढहा दिया। गांव के तीन लोगों की कोरोना से मौत के बाद ग्रामीण पांच दिन से मंदिर में पूजन-अर्चन करने में जुटे थे। विवादित जमीन पर मंदिर बनाने की शिकायत मिलने पर शुक्रवार की रात पुलिस प्रशासन ने जेसीबी लगाकर कार्रवाई की। प्रतिमा समेत मलबा पांच किमी दूर राजमतिपुर में गिरा दिया। मंदिर स्थापित करने वाले आरोपी के एक भाई को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन

Administration bulldozer on Corona Mata temple in Pratapgarh, one in custody
pratapgarh news : कोरोना माता मंदिर को प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। - फोटो : प्रतापगढ़
शुकुलपुर जूही गांव में कोरोना संक्रमण से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया था। इस पर गांव के लोकेश श्रीवास्तव ने कोरोना माता का मंदिर बनाने का फैसला कर लिया। ग्रामीणों के सहयोग से चंदा एकत्र किया गया। इसके बाद नीम के पेड़ के नीचे चबूतरा तैयार कर सात जून को कोरोना माता मंदिर की स्थापना करा दी गई। प्रतिमा के चेहरे पर मास्क भी लगा था। अंधविश्वास की वजह से बनाए गए मंदिर में ग्रामीणों के अलावा पड़ोसी गांवों से भी लोग पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने लगे।

ग्रामीण अगरबत्ती जलाकर और प्रसाद चढ़ाकर कोरोना माता की पूजा करते हुए जल भी चढ़ाते। कोरोना माता की प्रतिमा को मास्क भी लगाया गया था। गांव के लोगों का मानना था कि पूजा करने से कोरोना संक्रमण नहीं फैलेगा। इस मामले में लोकेश के भाई नागेश ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि बिना बंटवारे की जमीन पर कोरोना माता का मंदिर बना दिया गया है।

इसके साथ ही अंधविश्वास को बढ़ावा देने का काम हो रहा था। इस पर शुक्रवार की रात सांगीपुर पुलिस व लालगंज तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने जेसीबी लगाकर कोरोना माता का मंदिर ढहा दिया। चर्चा है कि विरोध करने पर मंदिर निर्माण करने वाले लोकेश के भाई को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रात में ही जेसीबी से मलबे के साथ प्रतिमा को पांच किमी दूर राजमतिपुर में गिरा दिया गया। सांगीपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि शिकायत मिली थी। जिसके चलते एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया था। कोरोना माता का मंदिर पुलिस ने नहीं हटवाया।

मंदिर पर चढ़ने लगा था चढ़ावा

सांगीपुर थाना क्षेत्र के जूही शुकुलपुर में कोरोना माता का मंदिर बनाने की खबर मीडिया की सुर्खियां बनते ही दूरदराज से भी लोग वहां पूजन-अर्चन के लिए पहुंचने लगे। वहां आने वाले लोगों का पहले हाथ धुलवाया जाता था। मास्क लगाकर ही लोग पूजा करते थे। ग्रामीणों के अनुसार पांच दिन पहले मंदिर पर लोग रुपये भी चढ़ाने लगे थे।

मंदिर गिराने की जानकारी के बाद लौट गए लोग 

जूही शुकुलपुर में बने कोरोना माता मंदिर को गिराने की लोगों को शनिवार की सुबह जानकारी मिल सकी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। उन लोगों को यह भी पता चला कि पुलिस प्रशासन ने ही मंदिर को गिराया है। मगर सभी कार्रवाई के भय से चुप्पी साध रहे। लोग मौके पर आने के बाद कुछ देर रुकते और चले जाते थे। बाहर से आने वाले ग्रामीण भी जानकारी के बाद रास्ते से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed