फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Ad power power saving to save the chair

प्रमुख की कुर्सी बचाने के लिए अद का शक्ति प्रदर्शन

Fri, 23 Jun 2017 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Fri, 23 Jun 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
Ad power power saving to save the chair
प्रतापगढ़ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
मंगरौरा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी सुरक्षित रहने का दावा करते हुए अपना दल ने गुरुवार को शक्ति प्रदर्शन किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की जनसभा के माध्यम से अपना दल के नेताओं ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि प्रमुख अकेली नहीं हैं, बल्कि उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है। हालांकि अनुप्रिया पटेल ने खुले मंच से कुछ भी नहीं कहा, मगर महिला प्रमुख के सिर पर हाथ रखकर इतना संकेत अवश्य दिया कि कोई भी उनकी कुर्सी को हिला नहीं सकता है।
विज्ञापन


गुरुवार को मंगरौरा ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा से राजनैतिक नहीं बल्कि दिली गठबंधन है। उन्होंने कहा कि बेल्हा ने ही अपना दल का पहला विधायक और सांसद दिया है। इसलिए यह हमारा कर्मक्षेत्र हैं। उन्होंने मंच से मंगरौरा ब्लाक प्रमुख के पक्ष में सिर्फ इतना कहा कि महिलाओं के लिए राजनीति की डगर बेहद कठिन है, मगर कोई महिला अगर ईमानदारी से कार्य कर रही है, तो पार्टी उसकी लड़ाई लड़ने को तैयार है।
विज्ञापन


रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने कहा कि मंगरौरा का विकास तीनों विधायक मिलकर करेंगे। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने कहा कि अपना दल कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो इस लड़ाई को लड़ने के लिए जन आंदोलन छेडे़ंगे। इसके पूर्व मंगरौरा ब्लाक की प्रमुख कंचन देवी अपनी व्यथा प्रकट करते हुए कहा कि कुछ सामंतवादी ताकतें उनकी कुर्सी हथियाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है, कि अगर आप लोग साथ ही मेरा कोई नुकसान होने वाला नहीं है। इस मौके पर विश्वनाथगंज विधायक, कुलदीप पटेल, विपिन जायसवाल, दिनेश गुप्ता, अभिषेक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगरौरा ब्लाक में आयोजित कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए अपना दल कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। खूब प्रचार-प्रसार करने के साथ ही गांव-गांव वाहनों से लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया गया।


अपना दल कार्यक्रम के पल-पल की खबर विरोधी जुटाते रहे। हालांकि विरोधियों ने पहले ही जासूसों को छोड़ रखा था। जो कार्यक्रम समाप्त होने तक की खबर देते रहे। हालांकि अपना दल नेता भी काफी एलर्ट दिखे। उन्हें इस बात का अंदेशा था कि उन्ही के बीच का कोई व्यक्ति सुरागरसी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed