{"_id":"6394d6f2ceec9010ea461fd6","slug":"accused-of-murderous-attack-arrested-pistol-also-recovered-pratapgarh-news-ald3479733148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जानलेवा हमले का आरोपी मौसेरा भाई धराया, लाइसेंसी पिस्टल बराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जानलेवा हमले का आरोपी मौसेरा भाई धराया, लाइसेंसी पिस्टल बराम
विज्ञापन
सांगीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार ब्लॉक प्रमुख के भाई को गोली मारने का आरोपी।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर ब्लाक प्रमुख के बीडीसी भाई को गोली मारने का आरोपी मौसेरा भाई पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हमले में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल भी आरोपी के घर से बरामद हुई है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी मौसेरे भाई को जेल भेज दिया। गोली लगने से घायल प्रमुख के भाई का प्रयागराज में उपचार चल रहा है।
सांगीपुर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू सुजाखर के निवासी है। उनके बगल मौसेरा भाई शिवेंद्र सिंह मुन्ना का भी घर है। शुक्रवार को जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद ब्लाक प्रमुख के छोटे भाई संतोष सिंह पप्पू(बीडीसी सदस्य) को मौसेरे भाई शिवेंद्र सिंह मुन्ना ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी।
मामले में ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह की तहरीर पर मौसेरे भाई शिवेंद्र सिंह मुन्ना व उनकी पत्नी कुसुम सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद सांगीपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी की तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी मौसेरे भाई को शाहबरी के समीप से धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर गोली मारने में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस घर से बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
आरोपी को पुलिस सांगीपुर थाने ले आई। यहां घटना की बाबत पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। लाइसेंसी पिस्टल जब्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। उधर गोली लगने से घायल ब्लाक प्रमुख के बीडीसी भाई संतोष सिंह को प्रयागराज की एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक आपरेशन कर पैरे में धंसी गोली निकाल दी। अभी घायल अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। सांगीपुर एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी मौसेरे भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद