फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accused of Harassment released from jail filed a case against a woman officer for extorting money by trapping her in a love trap

प्रतापगढ़ : जेल से छूटे दुष्कर्म के आरोपी ने महिला अफसर पर दर्ज कराया प्रेम जाल में फंसाकर रुपये ऐंठने का मुकदमा

Wed, 22 Jun 2022 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jun 2022 08:39 PM IST
सार

गुरुविंदर ने शाहजहांपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां अर्जी देकर महिला अफसर के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। उसने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली कोचिंग करने गया था। इस दौरान महिला अफसर भी वहां कोचिंग कर रही थी। उसने अपने परिवार के लोगों के साथ साजिश कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

विज्ञापन
accused of Harassment released from jail filed a case against a woman officer for extorting money by trapping her in a love trap
Crime Scene

विस्तार

प्रतापगढ़ में तैनात रही (अब प्रयागराज में तैनाती) एक महिला अफसर के खिलाफ शाहजहांपुर एसीजेएम कोर्ट ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रतापगढ़ में तैनाती के दौरान महिला अधिकारी ने शाहजहांपुर के रहने वाले गुरुविंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने गुरुविंदर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से जमानत पर छूटने के बाद उसने कोर्ट में अर्जी देकर महिला अफसर पर प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप लगाया। मामले में कोर्ट ने महिला अफसर के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन



वर्ष 2021 में प्रतापगढ़ में तैनात रहीं महिला अफसर को लेकर खासा बवाल मचा था। शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के बसंतापुर के रहने वाले गुरुविंदर सिंह ने महिला अफसर के आवास पर पहुंचकर हंगामा किया था। इस मामले में महिला अफसर की तहरीर पर पुलिस ने गुरुविंदर के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था।

विज्ञापन

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी हाल में ही वह जमानत पर छूटा है। गुरुविंदर ने शाहजहांपुर के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के यहां अर्जी देकर महिला अफसर के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। उसने कोर्ट को बताया कि वर्ष 2012 में वह दिल्ली कोचिंग करने गया था। इस दौरान महिला अफसर भी वहां कोचिंग कर रही थी। उसने अपने परिवार के लोगों के साथ साजिश कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।


शादी का झांसा देकर लाखों रुपये ले लिए। इसी बीच उसका चयन हो गया। प्रतापगढ़ में उसे तैनाती मिली। इसके बाद महिला अफसर और उसके परिजनों की नीयत बदल गई। महिला अफसर ने अपने मित्रों और परिजनों की मदद से लालगंज थाने में दुष्कर्म आदि का आरोप लगाकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।


जनवरी 2021 में लालगंज पुलिस ने गुरुविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल से छूटने के बाद उसने कोर्ट में गुहार लगाई। कोर्ट ने इस मामले में महिला अफसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच करने का आदेश दिया है। वर्तमान में महिला अफसर की तैनाती प्रयागराज में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed