फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accused of escaping sister attacked with sharp weapon

बहन को भगाने वाले युवक पर भाई ने धारदार हथियार से किया हमला

Tue, 06 Sep 2022 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of escaping sister attacked with sharp weapon
Accused of escaping sister attacked with sharp weapon
बहन को भगा ले जाने के आरोपी रिश्तेदार पर युवक ने चाकू से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। देर शाम तक किसी ने घटना की तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन

कुंडा कोतवाली के दिलेरगंज गांव निवासी कुशल सरोज की पत्नी सविता बीते 15 अगस्त को छोटे बेटे विक्रम के साथ कहीं चली गई। उसने पति को फोन कर अगवा किए जाने की सूचना दी। इस पर कुुशल ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। छानबीन में मामला प्रेम प्रसंग का निकला। बाद में मामले को लेकर थाने में पंचायत हुई थी।
विज्ञापन

इस दौरान बड़े बेटे ने मां पर लांछन लगाते हुए साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद सविता ने प्रेमी धर्मराज निवासी किन्हौली संग्रामगढ़ से शादी कर ली। सोमवार को धर्मराज किसी काम से मनगढ़ आया था। लौटते समय रास्ते में सविता के भाई अरुण ने धर्मराज को रास्ते में रोक लिया और चाकू से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उधर से गुजर रही कुंडा पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। और घायल को अस्पताल में भेजा। देर शाम तक घटना में किसी तरफ से तहरीर नहीं आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed