फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Accountant suspended for taking bribe of five thousand rupees

पांच हजार रुपये रिश्वत लेने वाला लेखपाल निलंबित

Wed, 22 Jun 2022 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Accountant suspended for taking bribe of five thousand rupees
ग्रामसभा की जमीन का आवासीय पट्टा करने के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी लेखपाल को रातभर कोतवाली में रखने के बाद बुधवार की सुबह गोरखपुर ले जाया गया। इधर, विभाग ने उसे निलंबित कर दिया है। लालगंज एसडीएम ने तहसीलदार से रिपोर्ट भी मांगी है।
विज्ञापन

लालगंज तहसील में तैनात लेखपाल संजय यादव को मंगलवार दोपहर एंटी करप्शन की टीम ने मंगापुर के रहने वाले आशीष सिंह की शिकायत पर पांच हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया था। लालगंज कोतवाली ले जाने पर बवाल की आशंका को देखते हुए एंटी करप्शन की टीम उसे लेकर नगर कोतवाली लेकर आ गई थी। यहां पूछताछ के बाद आशीष को सरकारी गवाह बनाने के बाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह एंटी करप्शन की टीम रिश्वतखोरी में पकड़े गए लेखपाल संजय यादव को लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। इधर, एसडीएम लालगंज ने लेखपाल संजय यादव की गिरफ्तारी को लेकर तहसीलदार से रिपोर्ट तलब की है। अब उसे निलंबित भी कर दिया गया है। पहले भी उसकी शिकायतें मिल चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लेखपाल की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को लालगंज तहसील में सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी से लेकर अधिवक्ता तक उसकी कारगुजारी को लेकर चर्चा करते रहे। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी कर्मचारी को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है। लेखपाल के प्रकरण की रिपोर्ट तहसीलदार से तलब की गई है। इसके पहले आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।

खौफ में दिखे राजस्वकर्मी
लालगंज तहसील के राजस्वकर्मी बुधवार को खौफजदा नजर आए। तहसील परिसर स्थित कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी किसी से बात करने के लिए तैयार नहीं थे। यहां तक कि मुआयना के अभिलेख दिखाने से भी कर्मचारियों ने दूरी बनाए रखी। रिश्वतखोरी में पकड़े गए लेखपाल संजय यादव पर हुई कार्रवाई का खौफ कर्मचारियों के सिर पर चढ़कर बोलता नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed