फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Account opened by forging the principal's signature, withdrew Rs 35,000

Pratapgarh News: प्रधान का फर्जी हस्ताक्षर कराकर खुलवाया खाता, निकाले 35 हजार रुपये

Mon, 17 Jul 2023 09:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 17 Jul 2023 09:43 PM IST
विज्ञापन
Account opened by forging the principal's signature, withdrew Rs 35,000
लालगंज। प्राथमिक विद्यालय अगई द्वितीय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने परिचित को फर्जी प्रधान बनाकर खाता खुलवाया और खाते से 35 हजार रुपये निकाल लिया। मामले की शिकायत पर विभागीय जांच शुरू हो गई है। स्कूल में तैनात प्रधानाध्यापिका नमिता शुक्ला और प्रधान राम किंकर के संयुक्त हस्ताक्षर से बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा रानीगंज कैथौला से एमडीएम का खाता संचालित हो रहा था। इसी बीच स्थानांतरण होने पर नमिता छह जुलाई को गैर जनपद चली गईं। इसके बाद यहां तैनात सहायक अध्यापक सचिन कुमार को प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया। आरोप है कि प्रधानाध्यापक सचिन की मिलीभगत से आलोक पांडेय को फर्जी प्रधान बताते हुए उनके नाम को बीईओ से प्रमाणित भी करा लिया गया। फिर चेक के जरिये बैंक जाकर 35 हजार रुपये निकाल लिए। 12 जुलाई को बैंक शाखा से पैसा निकाले जाने का मैसेज पूर्व प्रधानाध्यापिका के मोबाइल पर पहुंचा तो उन्होंने प्रधान को इसकी जानकारी दी। प्रधान ने बैंक जाकर छानबीन की तो प्रभारी प्रधानाध्यापक के फर्जीवाड़ा करने की बात सामने आई। इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव ने बताया कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed