{"_id":"5a511b234f1c1bd1178b5430","slug":"accident-of-umdaura-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आने से छात्रा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा। संदिग्ध दशा में आग की चपेट में आने से एक छात्रा की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए शव ले जा रहे थे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जेठवारा थाना क्षेत्र के उमड़ौरा गांव निवासी मो. अशफाक की चौदह वर्षीय बेटी फरहीन कक्षा दस की छात्रा थी। महेशगंज थाना के सराय असकरन गांव में स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी। वह दो दिन पहले घर आई थी। शनिवार को घर मे अकेली थी। परिजन खेत मे काम करने गए थे। परिजनों की मानी जाए तो घर में अंधेरा होने के कारण करीब तीन बजे ढ़िबरी लेकर गई थी। इस दौरान उसके कपड़ों में आग लग गई। कच्चा मकान होने के कारण घर मे गैस धुआं भर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से जल चुकी थी। जब लोगों ने उसे बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
घरवाले और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए शव ले जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।