फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident near ajit nagar

संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Sun, 11 Jun 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
accident near ajit nagar
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
 चाचा की शादी में शामिल होने के घर आ रहे युवक की संदिग्ध हालात में ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। वनएएफ पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद आसपास के लोगों ने खून से लथपथ युवक को देख। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचे परिजन मृतक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन


जनपद अंबेडकर नगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दरबेश निवासी अवनीश यादव (25) पुत्र बाबूराम मुंबई में रहता था। उसके चाचा यज्ञराम यादव की रविवार को बारात जानी है। उसके पिता चार दिन पहले ही घर आ गए थे। भतीजा अवनीश शादी में शामिल होने के लिए मुंबई से ट्रेन पकड़कर शनिवार को भोर में इलाहाबाद पहुंचा। वहां से वह वनएएफ पैसेंजर से सुलतानपुर जाने के लिए निकला। नगर कोतवाली के अजीत नगर के करीब अचानक वह ट्रेन से गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में केवल चोट आई थी। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल अवनीश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच उसकी जेब से मोबाइल तो मिला लेकिन सिम गायब था। जेब में रुपये व बैग मिले। उसकी पर्स में मिले फोन नंबर पर पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। यह खबर मिलते ही खुशी वाले घर में गम का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में लोग अस्पताल पहुंचे। अवनीश का शव देखते ही लोग बिलख पड़े। परिजन उसकी हत्या की आशंका जताने लगे। परिजनों से पुलिस पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवनीश के बैग के साथ गिरने और मोबाइल का सिम गायब होने का माजरा लोगों के समझ में नहीं आ रहा था। उसकी पर्स में रुपये भी मिले। परिजनों के आरोप के मद्देनजर जीआरपी एसओ मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। मृतक के मोबाइल की काल डिटेल से पुलिस को कुछ मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed