{"_id":"fb515dca766cafc0222f62dd68981a1b","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से व्यापारी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 31 May 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेशगंज थाने के आगे पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार व्यापारी को रविवार सुबह कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर कुंडा सीएचसी पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। इलाहाबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
महेशगंज थाना क्षेत्र के डींगुर सिंह का पुरवा रायगढ़ निवासी राकेश यादव (38) पुत्र मैकूलाल लाइट का काम करता था। वह रविवार सुबह कहीं जा रहा था। महेशगंज थाने के आगे नवनिर्मित पेट्रोल पंप के पास सरकारी कार ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए कुंडा सीएचसी भेज दिया। हालत गम्भीर देख उसे एसआरएन इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान राकेश की मौत हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार झूंसी इलाहाबाद निवासी किसी अधिकारी की बताई जा रही है।