{"_id":"7b9e3f60fab38674d0011d57872a514a","slug":"accident-in-pratapgarh-hindi-news-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो। प्रतापगढ़
Updated Sat, 30 May 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारात में शामिल होकर घर लौट रहे साइकिल सवार वृद्ध को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
नगर कोतवाली के नौबस्ता निवासी वृजलाल (60) पुत्र रघुनाथ शुक्रवार को साइकिल से तिना का पुरवा गांव में एक बारात में शामिल होने गया था। शनिवार सुबह करीब सात बजे साइकिल से घर लौट रहा था। गोपालापुर के पास प्रतापगढ़ से इलाहाबाद की तरफ जा रही तेज रफ्तार बोलेेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल वृजलाल को जिला अस्पताल पहुुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मृतक के घर पहुंची तो कोहराम मच गया।