फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in pratapgarh

बुग्गी से टकराकर बेकाबू टवेरा घर में घुसी

Sat, 23 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो।अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Sat, 23 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
accident in pratapgarh
अनियंत्रित टवेरा बुग्गी से टकराकर पलटते हुए सड़क के किनारे एक घर में घुस गई। संयोग ही था कि परिजन गाड़ी पलटते देख घर के अंदर की तरफ भाग निकले। गाड़ी रुकने पर उसमें फंसे ड्राइवर को निकाला गया। बाहर निकलते ही वह भाग निकला।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के फूलताली निवासी दूधनाथ यादव की टवेरा शनिवार को ड्राइवर कुंडा से घर फूलताली ले जा रहा था। फरेंदूपुर के पास गाड़ी एक बुग्गी से टकरा गई। सामने से आने वाले वाहनों से बचने के लिए चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। इस पर टवेरा अचानक रुकी और पलट गई। पलटते हुए गाड़ी सड़क के किनारे मेवालाल सरोज के घर में घुस गई। घटना के समय परिवार के लोग बरामदे में तखत पर बैठे थे। वाहन को अपनी तरफ आते देख वे भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन




 चालक गाड़ी में फंसा हुआ था। उसे किसी तरह बाहर निकाला गया। लोग उसे इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए। इस दौरान भीड़ जुट गई। चालक मौका पाकर भाग निकला। हादसे की सूचना मिलते ही प्रभारी कोतवाल केदारनाथ कुशवाहा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed