फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident in haudeswarnath ghat

नहाने गए युवक की गंगा में डूबने से मौत

Sun, 11 Jun 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
accident in haudeswarnath ghat
Drowned
हौदेश्वरनाथधाम घाट पर दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सगरा गांव निवासी रामबाबू पुत्र राजबहादुर ने धीरेंद्र उर्फ राजू यादव पुत्र बाबूलाल सहित दो अन्य दोस्तों के साथ शनिवार को सुबह 10 बजे हौदेश्वरनाथधाम घाट पर गंगा में नहाने का प्लान बनाया। दो बाइक से चारों गंगा घाट पर पहुंच गए। वहां कुछ देर घूमने के बाद चारों नहाने चले गए। इस दौरान धीरेंद्र उर्फराजू (24) पुत्र बाबूलाल गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके साथियों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक आसपास के लोग उसे निकालते उसकी सांसें थम गई थीं। सूचना पर हथिगवां पुलिस मौके पर पहुंची और सूचना उसके घर पर दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजू की मौत से उसके घर में चीखपुकार मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed