फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident

रोडवेज बस ने युवक को कुचला

Sun, 06 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 06 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
accident
घर से निकले एक युवक पर रोडवेज बस मौत बनकर झपट पड़ी। बाइक में टक्कर मारने के बाद बस ने युवक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक भाग निकला। आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम समाप्त किया। पुलिस बस को कब्जे में लेने के साथ परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के पूरे खांडेराय छतरपुर निवासी अभिमन्यू सिंह उर्फ रोहित (25) पुत्र रामकरन सिंह रविवार की सुबह बाइक सर्विस कराने के लिए घर से निकला। घर से कुछ दूर आगे जैसे ही वह सड़क पार करने लगा कि बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह दूर जा गिरा और बस का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। कुछ दूरी पर बस छोड़कर चालक भाग निकला। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सांगीपुर-अंतू मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस परिचालक को हिरासत में लेने के बाद रोडवेज बस को थाने उठा लाई। जाम की खबर मिलने पर सीओ सिटी मनीष मिश्र व तहसीलदार सदर चंद्रेश सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों से बातचीत के बाद रास्ता खुलवाने का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने मुआवजे के साथ बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांग पूरा करने का भरोसा देकर चार घंटे बाद जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed