फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident

रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 15 Nov 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 15 Nov 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
accident
विश्वनाथगंज कनेस्ता पुल के पास अनियंत्रित रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मानधाता थाना क्षेत्र के गाल्हनपुर गांव निवासी प्रवीण तिवारी (25) पुत्र कृष्ण प्रताप रविवार को बाइक से शहर आया था। देर शाम वह घर लौट रहा था।
विज्ञापन


 इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित कनेस्ता पुल के पास पीछे से प्रतापगढ़ से सवारी लेकर इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस उसे टक्कर मारकर निकल गई। इससे वह खड्ड में चला गया। राहगीरों ने देखा तो उसे लेकर विश्वनाथगंज स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच गए। चिकित्सकों ने प्रवीण तिवारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची मानधाता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed