{"_id":"f62c92ab9ca8118e914b17b25d2e18a8","slug":"accident-hindi-news-350","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से दुकानदार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर रोडवेज की बस से टक्कर से दुकानदार की मौत हो गई। खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। कोहंडौर थाना क्षेत्र के बासूपुर निवासी पवन कुमार उर्फ पप्पू (32) गांव में ही हार्डवेयर की दुकान खोल रखा है। रविवार दोपहर वह बाइक लेकर कोहंडौर बाजार कोई सामान खरीदने आया था। दुकान पर सामान खरीदने के बाद अकेले बाइक से अपनी दुकान के लिए निकला। थाने से महज सौ कदम पहले ही सुल्तानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
इससे पवन कुमार नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और तड़प रहे पवन को इलाज के लिए पहुंचाने के बजाय घटना को अंजाम देकर भाग रही बस का पीछा करने के लिए भागी। आसपास के लोगों ने उसे दूसरी बस में लादकर इलाज के लिए जिला अस्पताल आए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बात की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। एसओ रियाज अहमद का कहना है कि बस का पता लग गया है। तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।