फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   accident

प्रतापगढ़ में बस पेड़ से टकराई, 26 लोग जख्मी

Sun, 25 Oct 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 25 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
accident
कोहड़ौर इलाके के छीड़ा गांव के निकट रविवार को इलाहाबाद से बहराइच जा रही रोडवेज बस बाइक सवार को बचाने में पेड़ से टकरा गई। इससे चालक, परिचालक समेत 26 लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी कोहड़ौर ले जाया गया। इनमें से तीन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। घटना के  वक्त बस में कुल 44 लोग सवार थे।
विज्ञापन


रविवार को इलाहाबाद से एक रोडवेज की बस सवारियों को लेकर बहराइच जा रही थी। शाम करीब पौने पांच बजे कोहड़ौर के छीड़ा गांव के निकट बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा था जिसके आगे निकलते ही अचानक बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाया। इससे बस अनियंत्रित हो गई।  घायलों में इलाहाबाद की सलातुलनिशां (48), उनकी बेटी सुरैया (25), घनश्याम (28), शिवकुमार (62), प्रेमा देवी (45), बबलू (34), रमेश कुमार (33), बहराइच निवासी बनवारी (40), चालक प्रमोद तिवारी (37) और परिचालक संग्राम (41) समेत 26 लोग हैं। सलातुलनिशां, सुरैया और घनश्याम की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों से इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है। 16 यात्रियों को हल्की चोटें आई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed