{"_id":"5d1a64308ebc3e3cab04a91a","slug":"a-woman-was-beaten-to-death-by-sticks-and-sticks-pratapgarh-news-ald248304753","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
विज्ञापन
महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव में शौच को निकली इसी स्थान पर मृत मिली महिला सुमन देवी।
- फोटो : PRATAPGARH
खेत गई महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या
ईंट-भट्ठे के करीब मिली लाश, इलाके में सनसनी
पति समेत तीन को पुलिस ने लिया हिरासत में, चल रही छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/ बाबागंज। घर से खेत के लिए निकली महिला की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश ईंट भट्ठे के करीब मिली। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के मायकों वालों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति, ससुर व देवर को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा निवासी हरिशंकर मिश्रा उर्फ बबलू ईंट भट्ठे पर काम करता है। एक सप्ताह पूर्व वह काम पर से घर लौटा था। रविवार को बबलू पड़ोस में खाना बनाने के लिए गया था। रात करीब नौ बजे घर लौटा। देखा तो उसकी पत्नी सुमन 30 घर पर नहीं थी। बबलू उसकी तलाश करने लगा। बच्चे घर में अकेले थे। पता चला कि सुमन शौच के लिए बाहर निकली है। घर के लोग उसकी तलाश करने लगे लेकिन उसका पता नहीं चला। कुछ देर बाद ईंट भट्ठे की कच्ची ईंटों के बीच सुमन का रक्तरंजित शव लोगों ने देखा। उसके सिर पर लाठी-डंडों से चोट के निशान थे। गले में भी जख्म दिखाई पड़ रहे थे। सिर से खून बह रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाने आ गई। कुछ देर बाद सीओ सदर बबिता सिंह भी पहुंच गईं। लोगों से पूछताछ और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने बबलू को हिरासत में ले लिया। सोमवार की सुबह मृतका की मां शांति देवी पत्नी विजय कुमार निवासी बेधन गोपालपुर थाना बाघराय महेशगंज थाने पहुंची। वह ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाने लगी। शांति की तहरीर पर पुलिस ने पति बबलू, सास, ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पति, देवर व ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। सीओ सदर बबिता सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है ताकि महिला की हत्या करने वालों को जेल भेजा जा सके।
इनसेट------
छिन गई मां की ममता
महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा निवासी हरिशंकर मिश्रा उर्फ बबलू की शादी बाघराय थाना क्षेत्र के बेधन गोपालपुर निवासी सुमन के साथ दस साल पहले हुई थी। शादी के बाद बेटा अंश व बेटी अंशिका का जन्म हुआ। सुमन की हत्या के बाद मासूम बच्चों से मां की ममता छिन गई। नानी व मौसी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जताती रहीं।
विज्ञापन
इनसेट-----
पति-पत्नी के बीच शाम को हुआ था विवाद
बबलू का पत्नी सुमन से आए दिन विवाद होता रहता था। घरेलू कलह के चलते बबलू सुमन को मारता पीटता था। मृतका की मां शांति देवी का भी कहना है कि बबलू उसकी बेटी को अनायास ही परेशान करता था। रविवार की शाम को भी बबलू और सुमन के बीच विवाद हुआ था। आसपास के लोगों ने दोनों को शांत कराया था। पुलिस की पूछताछ में विवाद की बात परिवार के लोग नकारते रहे लेकिन मासूम बच्चों के साथ आसपास के लोगों ने इस बात की गवाही दी। जिसे लेकर पुलिस को पति व देवर पर शंका हुई।
इनसेट------
पुलिस को देखते ही बबलू हो गया बेहोश
सुमन की लाश मिलने के बाद पति बबलू रोने बिलखने लगा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बबलू रोते हुए बेहोश हो गया। यह देख परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। लोगों ने उसके चेहरे पर पानी भी डाला लेकिन उसे होश नहीं आया। पुलिसकर्मियों ने लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए महेशगंज सीएचसी भेजा। जहां उसकी तबियत ठीक मिली। जिसके बाद पुलिस को उस पर संदेह होने लगा।

महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव में मृत सुमन देवी के बच्चे व ससुर।- फोटो : PRATAPGARH

महेशगंज थाना क्षेत्र के चेतरा गांव में मृत सुमन देवीी। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH