{"_id":"6920af6df05077966a0e137f","slug":"a-travel-operator-and-a-student-lost-their-lives-in-a-collision-between-two-bikes-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1005-152359-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: दो बाइक की टक्कर में ट्रैवेल्स संचालक समेत छात्र की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: दो बाइक की टक्कर में ट्रैवेल्स संचालक समेत छात्र की जान गई
विज्ञापन
क्षेत्र के बोर्रा गांव के निकट दो बाइक की भिड़ंत में ट्रैवेल्स संचालक की मौत हो गई। जबकि घायल बाइक चालक छात्र ने ट्राॅमा सेंटर में अंतिम सांस ली। हादसे से दोनों परिवार के लोग सदमे में हैं।
क्षेत्र के बोर्रा निवासी छात्र प्रियांशु यादव (19) घर से बाइक लेकर शुक्रवार दोपहर लच्छीपुर ननिहाल के लिए निकला था। दूसरी तरफ से बुढ़ौरा कुंभापुर निवासी गफ्फार अली (57) रानीगंज से आ रहे थे। बोर्रा स्थित साईं बालिका इंटर कॉलेज के समीप दोनों बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार गफ्फार अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्र प्रियांशु ने ट्राॅमा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रियांशु भाइयों में सबसे बड़ा था। वह इंटर का छात्र था। मौत की खबर मिलते ही बड़ी बहन रिया और भाई हिमांशु का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता लाल बहादुर रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में हैं।