{"_id":"65e5b1b378215b01ec088b02","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-warehouse-of-plastic-products-2024-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : प्लास्टिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, लगभग डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : प्लास्टिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, लगभग डेढ़ करोड़ का माल जलकर राख
Mon, 04 Mar 2024 05:12 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2024 05:12 PM IST
सार
सोमवार को दिन में एक बजे सामने के दुकानदार ने बताया कि उनके ऊपर की गोदाम से धुआं निकल रहा है। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में आग फैल चुकी थी। इस दौरान फायर कर्मियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पट्टी कस्बे में मौजूद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन
क्रॉकरी के गोदाम में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पट्टी कस्बे के मारवाड़ी मोहल्ले में अनिल क्रॉकरी स्टोर सेंटर का संचालन वैभव पांडेय व गौरव पांडेय द्वारा किया जाता है। दोनों भाइयों ने अपने-अपने नाम की अलग-अलग फर्म का संचालन करते हैं। जिसमें प्लास्टिक, थर्मोबेयर, स्टील बेयर के उत्पादन के साथ-साथ सैलो कंपनी के पूरे जनपद के डिस्ट्रीब्यूटर है। मारवाड़ी मोहल्ले में नीचे वह फुटकर की दुकान का संचालन करते हैं, जबकि ऊपर उन्होंने गोदाम बना रखी थी। जिसमें करोड़ों का माल डंप पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को दिन में एक बजे सामने के दुकानदार ने बताया कि उनके ऊपर की गोदाम से धुआं निकल रहा है। अंदर जाकर देखा तो गोदाम में आग फैल चुकी थी। इस दौरान फायर कर्मियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पट्टी कस्बे में मौजूद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। पर तब तक पूरी गोदाम को आग ने अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन
Trending Videos
आननफानन जिले से तीन और दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। कुल चार गाड़ियों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद आग तो बुझा दी, पर तब तक गोदाम में सब कुछ जलकर राख हो चुका था। वैभव पांडेय ने बताया कि दोनों फर्म के माध्यम से कई एजेंसियां उनके पास हैं। जिसके वह थोक एवं फुटकर विक्रेता हैं।
करीब डेढ़ करोड़ का सामान जलने का अनुमान है। बीच बाजार लगी आग से कस्बे में अफरा तफरी का माहौल रहा। हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे में अगल-बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।
करीब डेढ़ करोड़ का सामान जलने का अनुमान है। बीच बाजार लगी आग से कस्बे में अफरा तफरी का माहौल रहा। हजारों लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे में अगल-बगल के मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।