फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   a man jumped in sai river for suicide

खुदकुशी के लिए सई नदी में कूदा

Wed, 10 Jun 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
a man jumped in sai river for suicide
आर्थिक तंगी व परिवारिक समस्याओं से परेशान एक अधेड़ मंगलवार को खुदकुशी के लिए शहर में बने पुल से सई नदी में कूद गया। हालांकि घटना के वक्त मौजूद मछुआरों ने उसे बचा लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया। नगर कोतवाली के पूरे रायजू निवासी नन्हे सिंह (52) पुत्र अमरपाल सिंह मंगलवार को किसी मुकदमे के सिलसिले में कचहरी आया था। यहां से वह बेल्हा देवी के करीब सई नदी पुल पर पहुंचा। कुछ देर इधर-उधर देखता रहा। अचानक वह पुल से सीधे नदी में कूद गया।
विज्ञापन

उसे नदी में कूदते देख मछली मार रहे मछुआरे दौड़ पड़े। नदी में डूब रहे नन्हे सिंह को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना मिलने पर भुलियापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उससे पूछताछ के बाद चौकी प्रभारी ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। पूछताछ में नन्हे सिंह ने बताया कि उसकी आर्थिक हालत ठीक नहीं है। पारिवारिक समस्याओं से वह परेशान रहता है। जिससे ऊबकर वह जान देने के लिए नदी में कूदा था। कोतवाली पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed