फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   A candidate returning after giving PET got his leg cut off by a train and died

Pratapgarh News: पीईटी देकर लौट रहे परीक्षार्थी का ट्रेन से कटा पैर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
A candidate returning after giving PET got his leg cut off by a train and died
पीईटी देकर लौट रहे परीक्षार्थी का मिर्जापुर के पहाड़ा स्टेशन पर ट्रेन के नीचे आने से दाहिना पैर कट गया। गंभीर हालत में उसे मिर्जापुर चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना घर पहुंचने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

उदयपुर थाना क्षेत्र के देवली निवासी नसीम का बेटा शकील (26) शनिवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) देने मिर्जापुर गया था। रविवार को प्रथम पाली में सुबह 10 से 12 बजे परीक्षा देने के बाद मिर्जापुर स्टेशन से ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से प्रयागराज जंक्शन आ रहा था। मिर्जापुर के पहाड़ा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने पर उसने अचानक उतरने की कोशिश करने लगा। जिस वजह से शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे आ गया।
विज्ञापन

हादसे में उसका दाहिना पैर कट गया। आननफानन जीआरपी ने उसे मंडलीय चिकित्सालय मिर्जापुर भेजा। खून ज्यादा बह जाने की वजह से उसकी सांसे थम गई। जीआरपी ने प्रवेश पत्र में दी गई सूचना के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिजन मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। मृतक दो भाई और बहन में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed