फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   युवती की खरीद-फरोख्त में तीन पर केस

युवती की खरीद-फरोख्त में तीन पर केस

Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
Pratapgarh
Pratapgarh Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जेठवारा। बिहार से भटकते हुए उत्तराखंड पहुंची युवती का 20 हजार रुपये में सौदा करने वाले तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले में हो हल्ला होने के बाद जेठवारा पुलिस ने क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव निवासी एक व्यक्ति के घर से युवती को बरामद किया था। मुकदमा लिखानेे के लिए किसी के आगे न आने पर एसओ ने चौकीदार से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की। युवती का मेडिकल भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तरांचल के रुद्रपुर में बिहार का एक व्यक्ति माली का काम करता था। बिहार से भटकते हुए एक युवती उसके पास पहुंची तो वह भी माली के साथ रहने लगी। जेठवारा इलाके के सादुल्लापुर गांव का एक युवक रुद्रपुर पहुंचा तो उसने माली से 20 हजार रुपये में युवती का सौदा कर लिया। वह उसे बिहार घर पहुंचाने के लिए उत्तरांचल से लेकर चला। साथ में माली भी था। वह होलागढ़ में पैसा लेकर चला गया। सादुल्लापुर का युवक उसे लेकर अपने घर आया तो आसपास के लोगाें ने इसकी जानकारी थाने में दे दी। पुलिस युवती को थाने ले आई तो उसने पूरे मामले की जानकारी दी। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया लेकिन तहरीर देने के लिए कोई आगे नहीं आया। एसओ आरके सिंह चंदेल ने बताया कि चौकीदार से तहरीर लेकर तीन लोगों के खिलाफ महिला को खरीदने का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसका मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed