{"_id":"10-51298","slug":"Pratapgarh-51298-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-धन योजना के तहत खुले 25 हजार खाते ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-धन योजना के तहत खुले 25 हजार खाते
Pratapgarh
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। सांसद हरिवंश सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री जन-धन योजना का शुभारंभ किया। योजना को गरीबों के लिए वरदान बताते हुए कहा कि इससे आम लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि खाता खोलने वाले प्रत्येक व्यक्ति का एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी होगा।
एसबीआई के बगल स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में बैंक आफ बड़ौदा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहाकि योजना के तहत प्रत्येक गरीब व्यक्ति का खाता खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि बचत से भविष्य सुरक्षित और जीवन सुखी होगा। बैंक आफ बड़ौदा के उपक्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप के नागर ने कहा कि जीरो बैलेंस पर खाता खोलकर लोगों को बैंकिंग पद्धति से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले की सभी शाखाओं ने गुरुवार को 25 हजार खाते खोलने में सफलता अर्जित की है। इस मौके पर विश्वनाथगंज विधायक आरके पटेल, सीडीओ मनीष कुमार, एलडीएम एसके शुक्ला सहित बड़ी संख्या में बैंक के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उधर, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दहिलामऊ में प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत खाता खोलने के लिए शिविर का आयोजन किया। क्षेत्रीय प्रमुख बीके सिन्हा ने ग्राहकों को पासबुक वितरित की। इस मौके पर मुख्य शाखा प्रबंधक एसडी तिवारी, प्रधान चंद्र प्रकाश शुक्ल, आरएस मिश्र, एसपी मिश्र, कमलजीत सिंह आदि थे। बैंक आफ महाराष्ट्र में शाखा प्रबंधक प्रियंका सिंह ने बताया कि उन्होंने शिविर लगाकर 850 खाते खोले हैं। ओरियंटल बैंक आफ कामर्स में शिविर का आयोजन कर पांच सौ खाते खोले गए। इस मौके पर प्रबंधक डी चक्रवर्ती, जगदीश प्रसाद, आशीष कुमार, अनुज चौरसिया, भालचंद्र आदि थे। बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक चिलबिला में शिविर का आयोजन कर 322 खाते खोले गए। इस मौके पर समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य, शाखा प्रबंधक दिवाकर पांडेय, सौरभ अग्रवाल, श्यामबाबू, राजनाथ, हरिशंकर आदि थे। बैंक आफ इंडिया ने शिविर लगाकर चार सौ खाते खोलने का दावा किया है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक आशीष कुमार मालवीय, शकील अहमद आदि थे। किशुनगंज स्थित कंधई मधुपुर में कैंप लगाकर खाता खोला गया। प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ खाते खोले गए हैं।