{"_id":"10-45876","slug":"Pratapgarh-45876-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी के किनारे मिले आधार कार्ड के सैकड़ों फार्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी के किनारे मिले आधार कार्ड के सैकड़ों फार्म
Pratapgarh
Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीलापुर। आधार कार्ड के लिए भरे गए सैकड़ों फार्म नदी के किनारे पड़े हुए मिले। इसके साथ ही यहां सैकड़ों फार्म जले हुए भी पाए गए।
लीलापुर के कुछ लोग राजमार्ग स्थित लोनी के पुल के पास स्थित देवस्थान पर प्रसाद चढ़ाने गए थे। इस दौरान उनकी नजर पुल के पास पड़े कुछ कागजों पर पड़ी। नजदीक जाकर देखा तो यह आधारकार्ड के भरे फार्म थे। फार्म में हंडौर के गांव के लोगों की आईडी लगी हुई थी। एक तरफ फार्मों को रखकर जलाया भी गया था। इस पर लोगे सैकड़ों फार्म अपने साथ उठा लाए। इसमें हंडौर गांव के सभाकांत तिवारी, अर्पित त्रिपाठी, मकसूद आलम, सौरभ त्रिपाठी, आशा देवी, शिवमूर्ति त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता सहित तमाम लोग के नाम भरे हुए थे। ग्रामीणों का कहना था कि फार्म में हस्ताक्षर की गई आईडी लगी हुई है। इसका कोई भी आपराधिक कार्य में प्रयोग कर सकता है। संस्था की यह गैर जिम्मेदाराना हरकत बर्दाश्त करने लायक नहीं है। इस दौरान लीलापुर के अप्पू सिंह, पंकज सिंह, मंगल सिंह, मिंटू, पिंटू तमाम लोग मौके पर पहुंचे। इस बारे में संस्था के डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर सुधांशु मिश्रा ने बताया कि कैंप विद्यालय में लगा था। वहां के किसी ग्रामीण का यह कारनामा है। जितने फार्म कंप्यूटर में फीड किए जाते हैं उन्हें जमा करना अनिवार्य होता है। ऐसे में संस्था के व्यक्ति का यह कार्य नहीं हो सकता।