{"_id":"10-45871","slug":"Pratapgarh-45871-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को अगवा करने पर बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को अगवा करने पर बवाल
Pratapgarh
Updated Tue, 13 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के कटरा मेदनीगंज कस्बे में सोमवार शाम टेंपो अड्डा के विवाद में कुछ लोगाें ने एक युवक को मारपीट कर अगवा कर लिया। अपहृत युवक के गांव के लोगाें ने धावा बोलकर उसे छुड़ाया और आरोपियों के पक्ष के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
कटरा मेदनीगंज चौराहे से सवारियां ले जाने वाले टेंपो का अड्डा चलाने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है। सोमवार को बड़नपुर गांव निवासी विक्कू सिंह चौराहे के पास चाय की दुकान पर बैठा था। अचानक फारुक के साथ कुछ लोग उसके पास पहुंचे और मारने पीटने के बाद जबरन ले गए। इसकी जानकारी होते ही बड़नपुर के लोगों ने आरोपी के घर धावा बोल दिया। विक्कू को छुड़ाने के बाद लोग चौराहे पर पहुंच गए। यहां सद्दाम नामक एक व्यक्ति अपना टेंपो लेकर खड़ा था। लोगाें ने चौराहे पर जाम लगा दिया। कुछ लोगाें ने सद्दाम की पिटाई करने के साथ ही टेंपो में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सद्दाम को कोतवाली ले आई। कई अन्य लोगों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शहर कोतवाल लल्लन सिंह ने बताया कि टेंपो अड्डे के विवाद में मारपीट हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।