{"_id":"10-41501","slug":"Pratapgarh-41501-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं में जोश के लिए विजय संकल्प यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं में जोश के लिए विजय संकल्प यात्रा
Pratapgarh
Updated Sat, 22 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और लोकसभा पालक केके सिंह ने कहा है कि सभी मंडलों में ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी। तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं से 23 फरवरी को भयहरणनाथधाम से मानधाता बाजार तक निकलने वाली संकल्प यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
अंबेडकर चौराहा स्थित सिटी पैलेस में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि जब तक बूथ इकाई मजबूत नहीं होगी, तब तक पार्टी को सफलता मिलने वाली नहीं है। 23 फरवरी को भयहरणनाथधाम से मानधाता बूथ तक ‘विजय संकल्प यात्रा’ निकाली जाएगी। पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश नारायण मिश्र ने दो मार्च को लखनऊ होने वाली नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह ने दो मार्च को लखनऊ रैली में दो हजार कार्यकर्ताओं के भाग लेने का दावा किया। इस मौके पर महामंत्री दिवाकर सिंह, अरविंद कुमार शुक्ल, प्रकाशचंद्र मिश्र, सुशील सिंह, छोटेलाल शुक्ल, आरएस राना, शैलेंद्र सिंह, त्रियुगी नारायण, विनोद तिवारी, जीतलाल पाल आदि थे।