{"_id":"10-32642","slug":"Pratapgarh-32642-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन विसंगति के लिए दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन विसंगति के लिए दिया धरना
Pratapgarh
Updated Fri, 09 Aug 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़। मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासभा का दो दिवसीय धरना प्रदर्शन कलेक्ट्रेट में शुरू हो गया है। मांगें नहीं मानी गईं तो विशाल संघर्ष किए जाने की चेतावनी दी गई है।
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासभा ने बुधवार को दो दिवसीय धरने की शुरुआत की। इस दौरान भारी संख्या में डिप्लोमा इंजीनियर मौजूद रर्हे। इं. बी सिंह ने कहा कि सरकार डिप्लोमा इंजीनियरों के दर्द को समझने का प्रयास नहीं कर रही है। वेतन के साथ ही तमाम विसंगतियों को दूर करने से सरकार भाग रही है। उन्होंने प्रदेश के सभी विभागों में कार्यरत जूनियर इंजीनियर्स की वेतन विसंगतियों को दूर करने, सेवाकाल में तीन प्रमोशन, पुरानी पेंशन लागू करने सहित अन्य मांगों को पूरा किए जाने की मांग की। धरने की अध्यक्षता इं.सुभाष शर्मा ने की। इस मौके पर इं. पीके शुक्ला, इं.एके सिन्हा, ईं. जगप्रसाद, आरटी कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, संतोष गुप्ता, लाल बहादुर, बृजेश, राम आशीष आदि मौजूद रहे।