फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   होली में हुड़दंग काटने वाले युवाओं को लापरवाही पड़ सकती है भारी

होली में हुड़दंग काटने वाले युवाओं को लापरवाही पड़ सकती है भारी

Wed, 20 Mar 2019 07:03 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
होली में हुड़दंग काटने वाले युवाओं को लापरवाही पड़ सकती है भारी
होली में हुड़दंग काटने वाले युवाओं को लापरवाही पड़ सकती है भारी
विज्ञापन

केमिकल मिले रंग चेहरे और आंख के लिए बन सकते हैं खतरा
चोट लगने पर अस्पतालों में नहीं मिलेंगे डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। होली का हुड़दंग काटने वाले युवाओं को लापरवाही भारी पड़ सकती है। होली के दिन चोट लगने, आंख में केमिकल पड़ने से सीएचसी और पीएचसी में डॉक्टर खोजने के बाद भी नहीं मिलेंगे। ऐसी दशा में होली में रंग तो खेले, मगर सेहत को लेकर सावधान रहें।
गुरुवार को रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाने के लिए लोग बुधवार को दिनभर तैयारियों को लेकर व्यस्त रहे। घर के मुखिया जहां गुझिया, खान-पान की तैयारियों को लेकर परेशान दिखे, वहीं युवा वर्ग केमिकल युक्त रंग, नशा के लिए शराब, भांग और गांजा के जुगाड़ में लगा रहा। होली में नशा करना एक शौक होता जा रहा है। गुरुवार को दुकानों के बंद होने से अलर्ट अधिकांश लोग गुरुवार को स्टाक जमा करने में लगे रहे। होली के दिन प्राय: यह देखने को मिलता है, नशा करने वाले युवा कुछ अधिक ही हुड़दंग करते हैं। मगर इससे उनका नुकसान होने के साथ ही मित्रों और पड़ोसियों का भी नुकसान होता है। कभी-कभी ऐेसा भी देखने को मिलता है कि होली के हुड़दंग में कूदने वाले युवा अपना जोश खो बैठते हैं और अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। ऐसे में सेहत का ख्याल रखने के साथ ही केमिकल युक्त रंगों से बचने की आवश्यकता है। अगर कोई व्यक्ति लापरवाही के चलते चोट का शिकार होता है, तो इलाज के लिए कोई नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

इनसेट--------
कपड़ा फाड़ होली खेलने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर
कपड़ा फाड़ होली खेलने वालों पर इस वर्ष पुलिस की नजर रहेगी। पिछले वर्ष कपड़ा फाड़ होली को लेकर कुंडा में बड़ा बवाल होने से टल गया था। इसलिए इस वर्ष ऐेसे युवाओं पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
सीएचसी पर डाक्टरों के मौजूद रहने का निर्देश
सीएमओ ने पत्र जारी कर सीएचसी और पीएचसी पर तैनात सभी डाक्टरों को होली के दिन उपस्थित रहने को कहा है। मगर यह आदेश कितना प्रभावी होगा, यह तो नहीं कहा जा सकता है।

वर्जन-------
होली का त्योहार हर्षोल्लास का पर्व है, इसलिए सभी लोगों को मिलकर खुशियों को साझा करना चाहिए। किसकी को नुकसान पहुंचाकर खुशियों को साझा करना अच्छी बात नहीं है। फिलहाल जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी पर डाक्टरों को मौजूद रहने को कहा गया है।
शत्रोहन वैश्य, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed