फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   प्रत्याशी व दलों को देना होगा आपराधिक ब्यौरा

प्रत्याशी व दलों को देना होगा आपराधिक ब्यौरा

Sun, 10 Mar 2019 11:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रत्याशी व दलों को देना होगा आपराधिक ब्यौरा

विज्ञापन
फोटो-
प्रत्याशी व दलों को देना होगा आपराधिक ब्यौरा
ई विजिल एप पर अपलोड कर सकेंगे किसी भी तरह की घटना, तुरंत होगी कार्रवाई
हर बूथों पर मतदाताओं को मिलेगी सहूलियत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया कि इस बार चुनाव आयोग ने ई विजिल एप लांच किया है। जिस पर चुनाव में गड़बड़ी से संबंधित किसी भी तरह की घटना पांच मिनट के भीतर अपलोड की जा सकती है। इस पर कंट्रोल रूम तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा। पुरानी घटनाओं की फोटो इस पर अपलोड नहीं हो सकेगी। इस बार चुनाव में प्रत्याशी संग राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को अपना आपराधिक ब्यौरा देना होगा। हर बूथों पर मतदाताओं को सहूलियत मिलेगी।
लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग की ई सुविधा के जरिए पाटयां किसी भी जनसभा व बैठक के लिए परमीशन ले सकती हैं। इस बार चुनाव आयोग ने ई विजिल एप लांच किया है। जिसके जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने वालों पर नजर रखी जाएगी। पुरानी फोटो इस एप पर लोड नहीं होगी। तस्वीर अपलोड करते ही घटना की हकीकत का पता चल जाएगा। जीपीएस से घटनास्थल का ब्यौरा भी मिलेगा। सूचना मिलते ही फ्लाइंग स्कवॉयड टीम मौके पर पहुंचेगी। जांच के बाद तत्काल कार्रवाई होगी। चुनाव कंट्रोल रूम पूरी तरह से तैयार है। शिकायतों का त्वरित निस्तारण होगा। जिसका आनलाइन आयोग निरीक्षण करेगा। हिस्ट्रीशीटरों के साथ असलहों का सत्यापन तेजी से कराया जा रहा है। गांवों में चौकीदार, सेक्रेटरी से बवालियों की जानकारी लेने के बाद उन पर शिकंजा कसा जाएगा। जहां तीन बूथ होंगे, वहां हेल्प डेस्क बनाएंगे। हर बूथ पर मतदाताओं की सुविधाओं की व्यवस्था होगी। राजनैतिक दलों को अपने प्रत्याशियों का ब्यौरा देना होगा। नामांकन के समय प्रत्याशियों को शपथ पत्र देना होगा। पाटयों को भी बताना होगा कि उन्होंने कितने आपराधिक छवि वाले लोगों को टिकट दिया है।
विज्ञापन


चुनाव में 18 हजार बवालियों से प्रशासन को खतरा
सिपाहियों ने भेजी सूची, चुनाव के पहले कसेगा शिकंजा
थानेदार करेंगे सत्यापन, बढ़ सकती है बवालियों की संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में जुटे प्रशासन को 18 हजार बवालियों से खतरा है। जिसकी सूचना बीट के सिपाहियों ने पुलिस को दी है। चुनाव के पहले उन लोगों पर शिकंजा कसा जाएगा। थानेदार सूची का सत्यापन करने के साथ ही नामों में इजाफा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर चुनाव में आयोग की नजर जिले पर रहती है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस अफसर पहले से कवायद में जुटे हुए हैं। एसपी एस आनंद के निर्देश पर जिले में चुनाव के दौरान बवाल करने वाले लोगों की सूची तैयार कराई गई। बीट सिपाहियों से मिली सूची के आधार पर शहर से लेकर गांवों में करीब 18 हजार बवालियों का नाम सामने आया है। जिनसे चुनाव में खतरा होने की संभावना बताई जा रही है। उन नामों का फिर से सत्यापन थानेदारों को करने का निर्देश दिया गया है। थानेदार बवालियों की संख्या बढ़ा व घटा सकता है। दलित बस्तियों में घुसकर लोगों को मत देने से रोकने वालों पर अलग से पुलिस नजर रखेगी। एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि बवालियों की संख्या चुनाव करीब होते-होते और बढ़ेगी। अभी तो फौरी तौर पर यह जानकारी जुटाई जा गई है। सभी को पाबंद करने के साथ ही उन लोगों को मतदान केंद्र से दूर रखने का इंतजाम किया जाएगा। ताकि मतदान के लिए कोई बवाल न हो सके।

चोर खंगाल ले गए घर
कुंडा। बीती रात चोर घर में घुसकर कीमती सामान व रुपये समेट ले गए। कुंडा कोतवाली के कुसाहिल डीह बिंदा का पुरवा निवासी बृजलाल यादव पुत्र बाबूलाल यादव के घर शनिवार की रात चोर घुस गए। चोर आलमारी व सूटकेश से 10 हजार नगद और करीब 6 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।


सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, कोहराम
रखहा। सडक़ हादसे में घायल युवक के मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। कंधई थाना क्षेत्र के खूझी कला जियालाल का पुत्र समर बहादुर उर्फ माने शुक्रवार की शाम पड़ोस के रोहित के साथ बाइक से फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर बाजार रिश्तेदार के यहां गया था। वहां से वह लगभग आठ बजे के करीब वापस आ रहा था। रास्ते में कंधई थाना के उड़ैयाडीह बाजार के पास अनियंत्रित होकर बाइक सहित सडक़ पर गिर पड़े। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। डाक्टरों ने समर बहादुर को प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। रविवार की देर शाम शव घर पहुंचते ही मृतक की मां मुन्नी देवी उर्फ समला रोते हुए बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed