फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   खून के अभाव में नहीं जाएगी प्रसव पीड़िताओ की जान

खून के अभाव में नहीं जाएगी प्रसव पीड़िताओ की जान

Sun, 03 Mar 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
खून के अभाव में नहीं जाएगी प्रसव पीड़िताओ की जान
खून के अभाव में नहीं जाएगी प्रसव पीड़िताओं की जान
विज्ञापन

शासन ने दिया आदेश, जरूरत पड़ने पर प्रसव पीड़िताओं को मुफ्त उपलब्ध कराया जाए खून
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। अब प्रसव के दौरान खून के अभाव में महिलाओं की मौत नहीं होगी। स्वास्थ्य विभाग ने प्रसूताओं को राहत दी है। खून के लिए अब पीड़िता के परिजनों को भटकना नहीं पड़ेगा। मुफ्त में ब्लड बैंक खून उपलब्ध कराएगा। शासन के आदेश बाद ब्लड बैंकों में यह सेवा शुरू कर दी गई है।
जनपद में अधिकांश प्रसव पीड़िताओं और प्रसूताओं की खून की कमी के चलते मौत हो जाती है। उनके परिजन भटकते रहते हैं, लेकिन समय रहते ब्लड नहीं मिल पाता है। नई व्यवस्था के तहत सीएमओ को आदेश दिया गया हे कि यदि प्रसव पीड़िता या फिर प्रसूता में खून की कमी है, ब्लड की जरूरत पड़ती है और उनके पास डोनर नहीं हैं तो मुफ्त में तत्काल उन्हें ब्लड उपलब्ध कराया जाए। जिससे जच्चा- बच्चा की जान बचाई जा सके। इसके साथ ही जिन महिलाओं का प्रसव हो गया है और रक्तस्राव अधिक हो रहा है। ब्लड की कमी के चलते उनकी जान जाने का डर है तो उन्हें भी मुफ्त में ब्लड बैंक से खून दिलाया जाए। शासन की ओर से मिले आदेश के बाद सीएमओ और सीएमएस ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आने वाले प्रसव पीड़िताओं और प्रसूताओं को मुफ्त में खून उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


महज 19 यूनिट बचा है ब्लड
जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कभी 500 यूनिट ब्लड रखा रहता था। किसी को ब्लड देने से पहले ब्लड बैंक कर्मचारी पहले एक यूनिट ब्लड लेते थे। तब जाकर वह जरूरतमंदों को खून उपलब्ध कराते थे। इससे ब्लड बैंक में खून की कमी नहीं होती थी। मगर इन दिनों महज 19 यूनिट ब्लड बचा है। ब्लडबैंक के कर्मचारियों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर बताया कि शासन की ओर से आए आदेश के बाद अब कोई ब्लड देना नहीं चाहता है। प्रसव पीड़िता या फिर प्रसूता के साथ रहने वाली एक महिला आती है और खुद को अकेली बताकर खून लेकर चली जाती है। ऐसे में ब्लड बैंक में खून का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिलेगा ए व ओ ग्रुप का ब्लड
योगी सरकार ने भले ही प्रसूताओं के लिए मुफ्त खून की व्यवस्था ब्लड बैंक से करा दी है, लेकिन ए और ओ ग्रुप की प्रसूताओं को अभी भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में ए प्ल्स, निगेटिव, ओ प्लस, निगेटिव और बी निगेटिव ब्लड ग्रुप की उपलब्ध नहीं है।

शासन के आदेश पर सभी प्रसव पीड़िताओं और प्रसूताओं को मुफ्त व बगैर किसी डोनर के ब्लड मुहैया कराया जा रहा है। इससे ब्लड कम होता जा रहा है। जल्द ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

योगेन्द्रयति सीएमएस, जिला अस्पताल

शासन ने आदेश दिया है जिन प्रसव पीड़िताओं और प्रसूताओं के साथ डोनर नही हैं और उन्हें खून की जरूरत है तो उपलब्ध कराया जाए। जिससे शासन के आदेश का गलत लाभ कोई न उठा सके, इसके लिए जिसे खून दिया जाएगा उनके परिवार का पूरा रिकार्ड लिया जाएगा।
एके श्रीवास्तव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed