फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   टीम भावना से काम कर रही मोदी सरकार : सांसद

टीम भावना से काम कर रही मोदी सरकार : सांसद

Sun, 03 Feb 2019 07:34 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
टीम भावना से काम कर रही मोदी सरकार : सांसद
फोटो 000
विज्ञापन

टीम भावना से काम कर रही मोदी सरकार : सांसद
पट्टी के मानापुर गांव में राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का सांसद हरिबंश ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रविवार को पट्टी क्षेत्र के मानापुर गांव में सांसद हरिबंश सिंह ने राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान सांसद ने बल्ले से जौहर दिखाया। उन्होंने केसीसी क्बल व कालिकागंज को 11000 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि खेल से शरीर का विकास होता है। खेल जीवन का अहम हिस्सा है। इससे जीवन में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह एक टीम में सभी जाति, धर्म व समुदाय के लोग एकजुट होकर टीम को विजय दिलाते हैं, ठीक इसी तरह की भावना लेकर प्रधानमंत्री मोदी देश के विकास का लक्ष्य बनाए हुए हैं। सभी एक साथ जब देश के विकास का लक्ष्य रखेंगे तभी देश का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित कर रही है। खेल का संर्वधन कर रही है। खेल के क्षेत्र में बहुत से कार्य हुए हैं। प्रतियोगिता में 40 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर अर्पित मिश्रा, प्रेमचंद्र, रामआसरे, राजेश सिंह, उदय चंद्र, सोनूू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो 0000
महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
रानीगंज बाजार से श्रीराम जानकी धाम बरहदा तक गूंजे मंगलगीत, लगे जयश्रीराम के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। वैदिक मंत्रों के बीच रानीगंज स्थित शिव शक्ति संकटमोचन हनुमान मंदिर से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकली। सिर पर आस्था का कलश लिए महिलाओं की भक्तिभावना देखते ही बन रही थी। वैदिकमंत्र, मंगलगीत व जयश्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजायमान हो उठा। गांवों का भ्रमण करते हुए क्षेत्र के बरहदा गांव स्थित रामजानकी मंदिर में कलश यात्रा समाप्त हुई। जहां आचार्य राजीव शुक्ल ने कशल स्थापना व वेदी पूजन कराया। इसके बाद श्रीरामजानकी धाम में श्रीरामकथा का शुभारंभ हुआ। श्रीराम कथा के पहले दिन कथावाचक शशिप्रभा ने श्रीराम कथा के महात्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रामकथा सुनने से कई जन्मों के पाप मिट जाते हैं। कलुषित भावनाएं समाप्त हो जाती हैं। एक आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण होता है। सभी को श्रीरामकथा का श्रवण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन अनुकरणीय है। इस मौके पर समाजसेवी पंकज मिश्र, पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, नीरज तिवारी, श्यामकिशोर शुक्ल, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी, विधायक संगमलाल गुप्ता, संजय सिंह, श्यामू ओझा, डीपी इंसान, दीपक पंाडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी सदन में बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन आज
प्रतापगढ़। शहर के किशोरी सदन में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम व मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी मुख्य जोन इंचार्ज सुनील कुमार चित्तौड़ रहेंगे। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम ने दी।


दो दर्जन के खिलाफ हुई बिजली चोरी की कार्रवाई
प्रतापगढ़। विद्युत विभाग की टीम की छापेमारी में दो दर्जन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। इसमे से आधे दर्जन ऐसे थे जो घरेलू कनेक्शन लेकर कारोबार चला रहा थे। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीओ अजीत सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed