{"_id":"5a0ee4ee4f1c1b87698bc040","slug":"91510925550-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत छपे बीकाम के प्रश्नपत्र, परीक्षा निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलत छपे बीकाम के प्रश्नपत्र, परीक्षा निरस्त
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। राज्य विश्वविद्यालय इलाहाबाद के बीकाम के बैक पेपर के परीक्षार्थी बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र की जगह सैद्धांतिक प्रश्नपत्र देख परेशान हो गए। केंद्राध्यक्षों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को जानकारी दी। इस पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा कैंसिल कर दी।
विश्वविद्यालय की बैक पेपर परीक्षा शुक्रवार को दो पालियो में सुबह 8 से 11 व दोपहर एक से 4 बजे के बीच हुई। पहली पाली में स्नातक व दूसरी पाली में परास्नातक के परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं बीकाम के परीक्षार्थी पहला, पांचवां व छठा पेपर देख परेशान हो गए। दरअसल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के स्थान पर सैद्धांतिक प्रश्न थे। काफी देर तक परीक्षार्थी आपस में बातचीत करते रहें। उसके बाद परीक्षार्थियों ने कक्ष निरीक्षकों से शिकायत की। बताया जाता है कि आनन-फानन में केंद्राध्यक्षों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को मामले से अवगत कराया।
निरीक्षण के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने पाया कि बीकाम के प्रश्नपत्र गलत प्रिंट हो गए थे। इस पर विश्वविद्यालय ने परीक्षा निरस्त कर दी। एमडीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि बीकाम स्टूडेंटस की कैंसिल परीक्षा 24 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगी। वहीं पीबीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. बृजभान सिंह ने बताया कि तीन प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं निरस्त की गई हैं। विश्वविद्यालय ने एमडीपीजी व पीबीपीजी कालेज सिटी प्रतापगढ़ को परीक्षा केंद्र के साथ ही नोडल केंद्र भी बनाया था। जहां पर शुक्रवार को हजारों परीक्षार्थियों ने परीक्षाएं दी।