फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दरोगा ने बदनियती से पकड़ा किशोरी का हाथ 19-43-29

दरोगा ने बदनियती से पकड़ा किशोरी का हाथ 19-43-29

Fri, 09 Jun 2017 07:52 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 07:52 PM IST
विज्ञापन
दरोगा ने बदनियती से पकड़ा किशोरी का हाथ 19-43-29
प्रतापगढ़। प्रदेश की योगी सरकार ने भले ही मनचलों को सबक सिखाने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड का गठन किया है, लेकिन कानून के रखवाले ही उसकी मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला अंतू थाना क्षेत्र में प्रकाश में आया है। आरोप है कि जमीन का विवाद सुलझाने गए दरोगा ने बदनियती से किशोरी का हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर धमकाते हुए मारापीटा। पुलिस व विरोधियों से बचकर महिला अधिकारियोें के पास न्याय मांगने पहुंची। पीड़ित परिवार के लोगों ने मामले की जांच कराकर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कटका मानापुर निवासी राजकुमारी पत्नी भारत यादव ने जिलाधिकारी को दी गई तहरीर में कहा है कि उसके पति लुधियाना में रहते हैं। घर में उसकी बेटी रहती है। आबादी की जमीन पर निर्माण कार्य का विरोध करते हुए शिकायत लेकर उसका बेटा थाने गया। इसके बाद भी वे लोग नहीं माने। सूचना पर डायल 100 की टीम मौके पर पहुुंची और निर्माण कार्य बंद करा दिया। राजकुमारी किसी काम से बाहर चली गई। बाद में अंतू थाने के दरोगा मनोज यादव मौके पर पहुंचे। घर में उसकी बेटी व बेटा ही थे। आरोप है कि दरोगा मनोज ने उसकी बेटी का बदनियती से हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर धक्का देकर गिरा दिया। बेटे को भी मारापीटा। आसपास के लोगों के जुटने पर दरोगा घर से बाहर निकला। उसके इशारे पर विपक्षियों ने जबरन दीवार बना ली। शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मामले में सीओ सिटी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इस बाबत सीओ सिटी सुधीर कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। फिर भी जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरोगा ने बदनियती से पकड़ा किशोरी का हाथ
विवाद की जांच करने पहुंचे अंतू के दरोगा ने धमकाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed