{"_id":"5cb76279bdec22143f7596a3","slug":"81555522169-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवानगी के दिन पीठासीन अधिकारियों को नहीं खोजेंगे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवानगी के दिन पीठासीन अधिकारियों को नहीं खोजेंगे अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रवानगी के दिन पीठासीन अधिकारियों को नहीं खोजेंगे अफसर
पोलिंग पार्टियों को रवानगी के दिन मिलेगा बस्ता
दूसरे प्रशिक्षण में विधानसभा और रवानगी के दिन बूथ की होगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों के रवानगी के दिन अफसरों को पीठासीन अधिकारियों को नहीं खोजना होगा। इस बार दूसरे और अंतिम चरण के प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारियों को सिर्फ उनकी डायरी दी जाएगी। पोलिंग पार्टियां जिस दिन रवाना होगी, उसी दिन पीठासीन अधिकारियों को बस्ता दिया जाएगा। अभी तक दूसरे प्रशिक्षण में ही पीठासीन अधिकारियों को बस्ता दे दिया जाता था, इससे पोलिंग पार्टियों को रवाना करते समय पीठासीन अधिकारी प्राय: बीमार या फिर गायब हो जाते थे। इससे पोलिंग पार्टियों के रवाना होने में जिला प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ती थी।
जिले के कौशांबी संसदीय क्षेत्र के कुंडा और बाबागंज विधानसभाओं में छह मई और प्रतापगढ़ संसदीय क्षेत्र में 12 मई को होने वाले मतदान के लिए एक दिन पहले एटीएल ग्राउंड से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। मतदान कार्मिकों के दूसरे और अंतिम चरण का प्रशिक्षण 25 अप्रैल के बाद होना निश्चित हुआ है। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में इस वर्ष पीठासीन अधिकारियों को बस्ता नहीं दिया जाएगा, बल्कि उन्हें पढ़ने के लिए डायरी दी जाएगी। एटीएल ग्राउंड पर पहुंचने वाले मतदान कर्मचारियों को बस्ते के साथ ही ईवीएम और वीवीपैट भी दी जाएगी। जिला प्रशासन ने इस वर्ष सावधानी बरतते हुए ऐसा करने का फैसला लिया है, पूर्व के वर्षों में दूसरे प्रशिक्षण के साथ ही पीठासीन अधिकारियों को बस्ता दे दिया जाता था। इससे रवानगी के दिन अधिकांश पीठासीन अधिकारी बीमार होने का बहाना करके गायब हो जाते थे, तो कुछ स्टेशनरी का सामान ही गायब कर देते थे। ऐसे में पोलिंग पार्टियों के रवाना करते समय बस्ता कम पड़ जाता था।
इनसेट--------
बूथ पर ही मिलेगा मानदेय
मतदान कार्मिकों को बूथ पर ही मानदेय मिलेगा। प्राय: ऐसा होता है कि अंतिम दौर में बूथ पर तैनात होने वाले कर्मचारी बदल दिए जाते हैं। ऐेसे में यह निश्चित नहीं होता है, कि जिस कर्मचारी की बूथ पर ड्यूटी लगी है, वही उस दिन कार्य करेगा।
विज्ञापन
इनसेट----------
प्रत्याशियों का खाना खाने पर लगी है पाबंदी
मतदान के पूर्व संध्या पर पहुंचने वाले मतदान कार्मिकों को प्रत्याशियों के खाना खाने पर पाबंदी लगी हुई है। अफसरों का मानना है कि प्रत्याशी के समर्थक मतदान कार्मिकों को नाश्ता-खाना खिलाकर उसका दुरुपयोग करते हैं। ऐसे में बूथ पर ही मतदान कार्मिकों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।
वर्जन----
पीठासीन अधिकारियों को जो ट्रेनिंग दी जाती है, उसमें 20 प्रतिशत रिजर्व में शामिल हो जाते हैं। रिजर्व में लगने वाले पीठासीन बस्ता लेकर गायब हो जाते हैं, या बीमार हो जाते हैं। ऐेसे में पोलिंग पार्टियां रवाना करने में काफी समस्या आती है। इस वर्ष पोलिंग पार्टियों के रवाना वाले दिन ही स्टेशनरी और मशीनें दी जाएगी।
शत्रोहन वैश्य, एडीएम
फोटो- 21
लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव में शत प्रतिशत मतदान आवश्यक
बाबागंज (ब्यूरो)। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पुरे बुद्धीधर स्थित बीडी इंटरमीडिएट कॉलेज एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने मतदान के लिए शपथ ली। इस दौरान संस्थान के प्रबंध निदेशक डा. विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान में हिस्सेदारी आवश्यक है। इस दौरान प्राचार्य डा. दलवीर यादव, प्रधानाचार्य देवेंद्र मणि तिवारी ने मतदान का महत्व बताया। साथ ही मतदान सफल बनाने के लिए शपथ भी दिलाई गई। बाबागंज, पुरैली मखदूमपुर, पूरे बुद्धीधर में रैली निकालकर मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान में पूर्व प्रधानाचार्य राकेशधर द्विवेदी, पूर्व प्रधानाचार्य विमल कुमार सिंह, पंकज शुक्ल, रविशंकर यादव, दुर्गेशचंद्र शुक्ल, अनुज कुमार शुक्ल, दिलीप मौर्या, सत्य नारायण मिश्र, छोटे लाल मौर्य, चक्रधारी पांडेय, कृष्णाकांत पांडेय, लोकेश मणि त्रिपाठी, आरती मिश्रा, अजय कुमार द्विवेदी एवं समस्त शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे।
नेता के करीबी की कार से झंडा उतारना पुलिस को पड़ा महंगा
करीबियों से कराई आयोग से शिकायत, एएसपी पश्चिमी ने शुरू कर जांच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। सत्ता दल के एक नेता के करीबी की कार से पार्टी का झंडा उतारना पुलिस को महंगा पड़ा। सत्ता के नशे में नेता के करीबी ने पुलिसकर्मियों को खरीखोटी सुनाया। जुर्माना होने से खार खाए नेता के करीबी ने अपने खास लोगों से पुलिस अफसरों व कोतवाल की शिकायत आयोग से कर दी। अब मामले की जांच एएसपी पश्चिमी ने शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद के आदेश पर 12/13 अप्रैल की रात एएसपी पूर्वी अवनीश मिश्र, सीओ सिटी अतुल शर्मा व शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ सुखपालनगर में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सत्ता दल के एक नेता कार लेकर पहुंचे। कार पर पार्टी का झंडा लगा हुआ था। पुलिसकर्मियों ने कार से झंडा निकाल लिया। यह बात सत्ता दल के नेता के करीबी को अच्छी नहीं लगी। वह पुलिसकर्मियों को उल्टा सीधा सुनाने लगे। वह एएसपी के पास कार का झंडा लेने पहुंचे। वहां भी बहस हुई। बाद में जुर्माना काटा गया। जिसके बाद वहां से नेताजी के करीबी रवाना हुआ। पुलिस की मानें तो नेताजी के करीबी ने अपने खास लोगों से एएसपी व कोतवाल के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए लोगों से अभद्रता व वसूली का आरोप लगाया है। जिसकी जांच एएसपी पश्चिमी शिवाजी शुक्ला ने शुरू कर दी। यह मामला पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बना हुआ है।
शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया जागरूक
बाबागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के गिस्था गांव में प्राइमरी स्कूल में बुधवार को सीओ सदर बबिता सिंह और प्रभारी निरीक्षक महेशगंज डीपी सिंह ने चुनाव को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जागरूक किया। सीओ ने चुनाव से संबंधित नियमों की लोगों को जानकारी दी। बताया कि वोट डालने वाले व्यक्ति के पास फ़ोटो युक्त पहचान पत्र होना चाहिए। आधार कार्ड या पेन कार्ड होना चाहिए। सूची में नाम होना चाहिये। उन्होंने ने कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस पूरी तरह चाक चौबंद है। बैठक में गांव के प्रधान मोती लाल के अलावा राजबहादुर पटेल, लालजी पटेल, वंशी लाल, राजन पांडेय, अजय कुमार पांडेय, विधायक गुप्ता, होरी लाल, संजय पटेल, राकेश सरोज, हीरालाल यादव, कुसुम देवी, राम कली, संगीत पटेल आदि लोग मौजूद रहे।