फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मतदाता पर्ची मतदान के लिए नहीं होगा पर्याप्त आधार

मतदाता पर्ची मतदान के लिए नहीं होगा पर्याप्त आधार

Wed, 27 Mar 2019 08:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
मतदाता पर्ची मतदान के लिए नहीं होगा पर्याप्त आधार
सिर्फ मतदान पर्ची के भरोसे नहीं दे सकेंगे वोट
विज्ञापन

वोट डालने को दिखाना होगा पहचान पत्र, 11 विकल्प रहेंगे मौजूद
फर्जी मतदान को रोकने के लिए जिला प्रशासन की पहल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मतदान के एक दिन पहले बीएलओ से मिलने वाली मतदाता पर्ची मतदान के लिए पर्याप्त आधार नहीं होगी, बल्कि मतदाताओं को मतदान करने से पहले पहचान पत्र दिखाना होगा। अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं है तो उसके लिए 11 बिंदु के विकल्प खुले रहेंगे। जिससे वह मतदान कर सकेगा।
फर्जी वोटिंग पर रोक लगाने के लिए चुनाव आयोग ने बीएलओ से दी गई मतदाता पर्ची के आधार पर मत देने पर रोक लगा दी है। मतदाता पर्ची लेकर बूथ पर पहुंचने वाले मतदाता को पहचान पत्र भी दिखाना होगा। अगर किसी मतदाता के पास मतदाता पहचान पत्र नहीं होगा, तो उसे चुनाव आयोग के उन 11 विकल्पों पर पहचान पत्र दिखाना होगा, जिसके आधार पर वह पीठासीन अधिकारी को अपनी पहचान सुनिश्चित करा सकें। चुनाव आयोग ने जो 11 विकल्प जारी किए हैं, उसके मुताबिक डीएल, बैंक पासबुक, जॉब कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट शामिल हैं। एडीएम शत्रोहन वैश्य ने बताया कि फर्जी मतदान को रोकने के लिए यह पहल की गई है।
विज्ञापन


लेखपाल बांटेंगे 61,000 मतदाताओं को पहचान पत्र
मतादाता सूची में नाम शामिल कराने वाले 61,000 मतदाताओं को नया पहचान मुहैया कराने के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है। तहसीलों में पहुंचे वोटर आईडी कार्ड रंगीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed