{"_id":"5c9246a2bdec22143a67e703","slug":"81553090210-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब व पटाखों की दुकानों के भंडारण की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब व पटाखों की दुकानों के भंडारण की जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब व पटाखों की दुकानों के भंडारण की जांच के आदेश
कोतवाली से मांगी गई इलाके में लगने वाली चेकपोस्टों की सूची
पट्टी/बेलखरनाथधाम (ब्यूरो)। चुनावी सरगर्मी में अधिकारी खासे सर्तक नजर आ रहे हैं। तहसील प्रशासन ने सभी थाना क्षेत्रों से उनके थाना क्षेत्र में बनने वाले चेक पोस्टों की सूची तलब की है। इसके साथ ही नायब तहसीलदारों को शराब व पटाखे की दुकानों की चेंकिग के निर्देश दिए हैं। इसके साथ अन्य राजस्व कर्मियों को क्रिटिकल व बर्नेबल बूथों का चिह्निकरण कर उसकी सूची तथा एलबम बनाने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा मॉडल बूथों पर आदर्श व्यवस्था कराए जाने के भी आदेश जारी किए गए हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद कुमार सिंह व तहसीलदार पट्टी अजीत कुमार सिंह ने राजस्व कर्मियों की चुनाव संबधित बैठक ली। इस दौरान सबको चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके साथ ही इसे निर्धारित समय सीमा में पूरा कर रिपोर्ट करने का आदेश जारी किया गया। इस बैठक में संवेदनशील, अति संवेदनशील व क्रिटिकल बूथों को चिह्नित कर वहां डिजीटल कैमरे लगाने का आदेश दिया गया। मॉडल बूथों पर बुजुर्गों तथा दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं चुनाव आयोग के मानक अनुसार उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया। इसके अलावा उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने तहसील के सभी थाना, कोतवाली के लिए उनके इलाके में लगने वाले चेकपोस्टों की सूची तत्काल उपलब्ध कराने तथा की गई कार्रवाई से अवगत कराने का निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदारों पर शराब ठेके व पटाखों की दुकान की चेंकिग की प्रगति रिपोर्ट भी तलब की है।अवैध शराब भंडारण व बारूदों के गोदाम या ऐसे बारूद जो चुनाव के समय भय का माहौल का पैदा करें, उसका भंडारण तो नहीं किया गया है। शराब की दुकानों की खरीद फरोख्त समेत उनके स्टाक रजिस्टर की जांच के भी आदेश दिए गए। जिससे लोस चुनाव में किसी प्रकार व्यवधान न उत्पन्न हो सके।
होलिका दहनस्थल के विवाद का किया निपटारा
पट्टी/बेलखरनाथधाम (ब्यूरो)। तहसील क्षेत्र के ठनेनपुर गोपापुरा गांव के होलिका दहन स्थल के पुराने विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर एसडीएम पट्टी ने पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर समस्या निराकरण कराया और होलिका दहन स्थल पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके, इसके लिए पुलिस बल तैनात करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गांव में नहीं रहने दे रहे विपक्षी शिकायत
बेलखरनाथ धाम(ब्यूरो)। आसपुर देवसरा के ऐलाही गांव निवासी सभापति मिश्र ने तहसील प्रशासन को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि गांव के विपक्षी उन्हें गांव में रहने नहीं दे रहे हैं। जिससे उन्हें मतदान में भी शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा। इस बाबत तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पृथ्वीगंज बाजार रोड पर डग्गामारों से घायल हो रहे यात्री,शिकायत
पट्टी(ब्यूरो)। पट्टी से पृथ्वीगंज बाजार पर चलने वाली डग्गामार जीपों से सडक़ से गुजरने वाले पैदल यात्रियों की जान खतरे में है। यह डग्गामार वाहन चालक आधा बाहर होकर भूसे की तरह सवारियों को भर कर तेजी से सडक़ पर फर्राटा भर रहे है। ऐसे में सडक़ पर पैदल या फिर साइकिल से जा रहे लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। विरौती गांव निवासी कमला प्रसाद पांडेय अधिवक्ता ने इस बाबत तहसील प्रशासन व पुलिस प्रशासन को ऐसे डग्गामार वाहन मालिकों व चालकों पर शिकंजा कसने को शिकायती पत्र सौंपा है।
पिकअप चालक तमंचा-कारतूस संग गिरफ्तार
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने एक पिकअप चालक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज कर दिया। दो दिन पूर्व रामकोला इलाके में मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने घेरने का प्रयास किया तो उन पर पथराव कर वह भाग निकले थे। घेराव के दौरान उस पिकअप का नंबर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया था। बुधवार की भोर में एक पिकअप पृथ्वीगंज चौकी इलाके में नजर आई। घेराबंदी कर पुलिस ने पिकअप को दबोच लिया। तलाशी के दौरान चालक के पास से एक तमंचा, दो कारतूस मिले। पुलिस की पूछताछ में चालक ने अपना नाम हुसैन पुत्र नबाब अली निवासी उदईशाहपुर देवसरा बताया। केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।