{"_id":"5c7eb7b8bdec22146d7060bc","slug":"81551808440-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर
Tue, 05 Mar 2019 11:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़।
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत मंगलवार को क्षेत्र के डोमीपुर भुआलपुर स्थित मॉडल प्राइमरी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपने दांतों की जांच कराई। इस दौरान करीब 50 बच्चों में फ्लोराइड के चलते दांतों में पीलेपन की शिकायत मिली।
इस मौके पर डाक्टर अवंतिका पांडेय ने कहा कि दांत जीवन के लिए अनमोल हैं। इसलिए उनकी सुरक्षा के साथ देखभाल जरूरी है। समय-समय पर लोगों को दांतों की जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि फ्लोराइडयुक्त पानी से दांतों में पीलेपन की समस्या के साथ ही स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। शुद्ध पानी के सेवन के साथ ही चिकित्सकों की सलाह से दवा का सेवन करना चाहिए। सुबह दस बजे डॉक्टर अवांतिका पांडेय विद्यालय पहुंचीं। विद्यालय की छात्राओं के दांतों की जांच करने के साथ ही इलाज किया। बच्चों को मुफ्त मंजन वितरित किया। इस दौरान सुयश मिश्रा, श्रद्धा सिंह, निशार्थ, फातिमा, अनुपम, अनामिका पांडेय आदि मौज्ूद रहीं। प्रधानाचार्या नीलम सिंह ने अमर उजाला की इस पहल की सराहना की।