{"_id":"5c2903eebdec2256ed2b8c49","slug":"81546191854-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्यारह हजार करोड़ की परियोजनाओं को अमली जामा पहनाएंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्यारह हजार करोड़ की परियोजनाओं को अमली जामा पहनाएंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 24
ग्यारह हजार करोड़ की परियोजनाओं को अमली जामा पहनाएंगे सीएम
जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में जनपद आएंगे मुख्यमंत्री, मेडिकल कालेज की रख सकते हैं आधारशिला
सांसद हरिबंश की मांग पर मुख्यमंत्री ने बेल्हा आने के लिए जताई सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी के अंत या फरवरी के पहले सप्ताह में मुख्यमंत्री बेल्हा आएंगे। वह जिले में बनने वाले मेडिकल कालेज की आधारशिला भी रखेंगे। सांसद हरिबंश सिंह की मांग पर सीएम ने मेडिकल कालेज, शहर में बाईपास समेत अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास और पूरी हो चुकीं कुछ योजनाओं के लिए बेल्हा आने की सहमति दे दी है।
सांसद हरिबंश ङ्क्षसह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास 5 कालीदास मार्ग पर मुलाकात कर जिले में हुए विकास कार्यों के साथ ही शिलान्यास न होने से अटके कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में जो कार्य साठ वर्ष से नहीं हुए थे, उन्हें साठ महीने में पूरा कराया गया है। जिले में केंद्र और राज्य सरकार की मदद से कुल 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं को साकार किया जा रहा है। जिसमें चिलबिला फ्लाईओवर, शहर का बाईपास, रानीगंज, सदर, लालगंज में निर्मित ट्रामासेंटर, कोहड़ौर-पट्टी,रानीगंज, रानीगंज-देल्हूपुर, मोहनगंज से चित्रकूट तक 160 किमी रामवनगमन मार्ग, प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग का चौड़ीकरण समेत अन्य कार्य हैं। साथ ही मेडिकल कालेज का भी शिलान्यास होना है। इस पर मुख्यमंत्री ने जनपद आगमन के लिए अपनी स्वीकृति दे दी। सीएम ने कहा कि वह इन परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन के लिए जनवरी के अंतिम या फरवरी के प्रथम सप्ताह में बेल्हा आएंगे।
सिपाही की हत्या पर सांसद ने जताया दुख
प्रतापगढ़। रानीगंज के लच्छीपुर गांव के रहने वाले मुख्य आरक्षी सुरेश वत्स की गाजीपुर में हुई हत्या पर सांसद हरिबंश सिंह ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सिपाही के परिजनों को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। सिपाही के परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। इससे पहले सांसद ने संडवाचंद्रिका ब्लाक के जलालपुर गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर हरिबख्श सिंह, राणाप्रताप ङ्क्षसह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।