फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   फोटो-

फोटो-

Mon, 31 Dec 2018 11:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो-
फोटो-
विज्ञापन

नए साल का इस्तकबाल, मस्ती और धमाल
रात के 12 बजते ही जशभन में डूबा शहर, जमकर आतिशबाजी
जगह-जगह हुईं पार्टियां, सोशल साइट्स पर चला मुबारकों का दौर
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। खट्टी-मीठी यादों को समेटे वर्ष 2018 इतिहास का पन्ना बन गया। गुजरे हुए लम्हों को शनिवार यानी 31 दिसंबर को लोगों ने अपनों से साझा किया। नए साल की पूर्व संध्या पर सोमवार को वर्ष 2019 का गर्मजोशी से इस्तकबाल करने को सभी बेताब रहे। रात के 12 बजते ही जश्न शुरू हुआ। आतिशबाजी के साथ ही जमकर मस्ती और धमाल हुआ। सोशल साइट्स पर शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हुआ।
2018 की विदाई और नए साल के स्वागत का नजारा काफी खुशनुमा रहा। पूर्व संध्या पर सभी नए साल के स्वागत में धमाल मचाने के लिए बेकरार दिखे। शहर की दुकानों, होटलों, शापिंग मॉल्स को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हर कोई बीत रहे साल के बुरों अनुभवों को भुला देना चाहता था। मिलने जुलने वाले लोगों से पुरानी बातों को भूल जाने व नए साल में नए काम करने का संकल्प लेने के लिए लोग कहते रहे। शहर व ग्रामीण अंचलों में नये साल के स्वागत के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाए गए थे। हालांकि प्रशासन ने हुड़दंग करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी थी। बच्चे भी साथियों को मोबाइल व फोन से पूर्व संख्या पर नए साल की बधाई देते नजर आए। शहर के कंपनी बाग, न्यू कालोनी बाबागंज में परिजन बच्चों के साथ खुलकर घूमे और जिंदगी के एक साल गुजरने पर बीती यादों को साझा करते रहे।
विज्ञापन


इनसेट
फूलों की बगिया बन गए शहर के चौराहे
नए वर्ष के स्वागत में शहर के चौराहे फूलों की बगिया से कम नहीं थे। शनिवार को सुबह से ही हर चौराहे पर आकर्षक फूलों की दुकानें सज गई। खपत को देखते हुए गुलाब की कीमत आसमान पर रही। राजकीय इंटर कालेज के करीब फूल विक्रेता मजनू पुष्पजीवी, विवेक , दीपक , रमेश कुमार ने बताया कि अलग-अलग फूलों की स्टिक 20 से लेकर 70 रुपए तक में बिके। बुकें भी दुकानों पर सजी रहीं। लाल गुलाब युवाओं की पसंद बने रहे। सबसे ज्यादा लाल गुलाब ही बिके। वहीं बुके वाराणसी से मंगाए गए फूलों से तैयार किया गया। जिसकी कीमत 200-300 रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
उपहार के साथ देंगे नये साल की शुभकामना
नये वर्ष के लिए दुकानों पर कई तरह उपहार मंगवाए गए हैं। लोगों के बीच सबसे ज्यादा डिमांड शीशे का ताजमहल की है। इसके किनारे की बुर्ज को सुनहरे रंग में रंगा गया है। इसे युवा अपने दोस्तों को देंगे। यही नहीं फोटो फ्रेम, कोटेशन वाले मग, टेडी बियर, फोल्डिंग कैलेंडर, फ्लेवर्ड और डिजाइनर चॉकलेट्स भी युवाओं की पसंद बने हुए हैं।


इनसेट------
मनमानी करने की पुलिस ने नहीं दी छूट
नए साल के इस्तकबाल में खुशियां मनाने के दौरान कोई अनहोनी न हो जाए, इसके लिए पुलिस अलर्ट रही। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने सभी थानेदारों का दौरा कर हालात पर नजर रखने का आदेश दिया। मनमानी करने की किसी को छूट नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed