फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ट्रेन में खचाखच, बस में ठसाठस भीड़

ट्रेन में खचाखच, बस में ठसाठस भीड़

Tue, 19 Feb 2019 08:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन में खचाखच, बस में ठसाठस भीड़
पूर्णिमा स्नान : ट्रेन में खचाखच, बस में ठसाठस भीड़
विज्ञापन

भोर में जाने और शाम को लौटने वालों का उमड़ा हुजूम, कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों में पैर रखने की नहीं मिली जगह, गेट पर लटककर गए स्नानार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। माघी पूर्णिमा पर संगम में डुबकी लगाने के लिए मंगलवार की सुबह रेलवे और बस स्टेशन पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। भोर के चार बजे के बाद स्नानार्थियों का रेला वाहनों की तलाश में शहर की सड़कों पर भटकता रहा। मेला स्पेशल ट्रेने खचाखच भरी रही, तो बसों में भी ठसाठस भीड़ रही। ट्रेनों पर अधिकांश स्थानार्थी प्रवेश द्वार पर खड़े होकर यात्रा पूरी की। इधर शाम को स्नानार्थियों का कारवां वापस होते ही शहर में चारों ओर जाम लग गया।
मंगलवार को माघी पूर्णिमा पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए बेल्हा के लोग कुंभ रवाना होने के लिए उमड़ पड़े। भोर में चार बजे के बाद रोडवेज, बस स्टेशन के साथ ही भंगवाचुंगी स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रेलवे स्टेशन पर जमा स्नानार्थी रात भर ट्रेनों के आने की प्रतीक्षा करते रहे। सुबह जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं दिखी। इससे सबसे अधिक जलालत महिलाओं को झेलना पड़ा। महिलाओं के लिए आरक्षित बोगी में पुरुष भरे हुए थे। ट्रेन पर चढ़ने में विफल होने वाले स्नानार्थियों ने स्टेशन के बाहर खड़े प्राइवेट वाहनों से कुंभ नगरी के लिए रवाना हुए। रोडवेज डिपो पर बसों की कमी होने से भगवाचुंगी स्थित प्राइवेट बस अड्डे पर भारी भीड़ लगी। शाम को कुंभ नगरी से आने वाले सुल्तानपुर, फैजाबाद, गोंडा के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से शहर जाम के झाम में उलझ गया। हाईवे पर वाहन रेंगते रहे, और शहरियों को सड़क पार करना मुश्किल हो रहा था।
विज्ञापन

इनसेट--------
आंवला उत्पाद खरीदने को उमड़ी भीड़
सदर मोड से चिलबिला स्थित सोनावां तक आंवला उत्पाद से सजे दुकानों पर खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ रही। देर शाम तक दुकानों पर गोंडा, बहराइच, अयोध्या के श्रद्धालुओं ने मुरब्बा, कैंडी, बर्फी, लड्डू की खरीददारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट--------
अलर्ट दिखी पुलिस
माघी पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। भुपियामऊ चौराहे से भारी वाहनों को रोकने के साथ ही चिलबिला स्थित सोनावां में भीड़ को नियंत्रित करने में जुटी रही। इससे भारी वाहन चाहकर भी अंदर नहीं घुस पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed