फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   करवाचौथ : सजना के लिए सजीं सजनी

करवाचौथ : सजना के लिए सजीं सजनी

Fri, 26 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ : सजना के लिए सजीं सजनी
फोटो
विज्ञापन

करवाचौथ : सजना के लिए सजीं सजनी
ब्यूटी पार्लर, कपड़े, ज्वेलरी की दुकानों पर उमड़ी रही सुहागिनों की भीड़
मेकअफ को लेकर रही होड़, खूब बिका करवा और पूजन सामाग्रियां
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार के लिए शुक्रवार को सुहागिनें दिनभर तैयारी में जुटी रहीं। ब्यूटी पार्लर पैक रहे। मेकअप के लिए महिलाओं में होड़ लगी थी। बाजार में मेहंदी लगाने के लिए भी महिलाएं पहुंचीं। हाथों में मेहंदी रचाने के साथ ही कपड़े, ज्वैलरी और कंगन के साथ साज श्रृंगार के सामानों की खूब खरीदारी हुई।
करवाचौथ का व्रत सुहाग की सलामती के लिए रखा जाता है। सोलह श्रृंगार कर सुहागिन महिलाएं अपने पति का दीदार कर पूरे विधि- विधान से पूजन-अर्चन कर व्रत पूर्ण करती हैं। सुहागिन महिलाएं दो दिन पूर्व से ही पर्व की तैयारी में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को बाजार सुहागिन महिलाओं की भीड़ से चहक उठे। महिलाएं व्रत की तैयारी में जोरशोर से जुटी रहीं। शहर के बाबागंज, पंजाबी मार्केट, अंबेडकर चौराहों पर स्थित ब्यूटी पालरों में काफी भीड़ रही। हाथों में मेहंदी रचाने की भी होड़ रही। मेहंदी लगाने के लिए बाहर से भी लोग आए थे। सुभाष पार्क में मेहंदी के स्टालों पर महिलाओं ने हाथों में अरेबियन स्टाइल, थ्रीडी मेहंदी और कलरफुल मेहंदी लगवाई। इसके लिए एडवांस बुकिंग चलती रही। कपड़े की दुकानों पर पर भी खूब भीड़ जुटी रही। दुकानों पर चमकीली चुनरी के साथ ही शादी वाले जोड़े की भी खूब डिमांड रही। चूडिय़ों की दुकानों पर भी महिलाओं की कतार लगी रही। कई कलर की चूडिय़ों के साथ ही कंगन की भी खूब खरीदारी हुई। दिनभर महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड़ी रही। करवा के साथ पूजन सामाग्रियां भी जुटाई गईं।
विज्ञापन

इनसेट-----------------------------
जगह-जगह सजी रहीं पूजन समाग्री की दुकानें
बाजार में फुटपाथ और ठेलों पर मिट्टी के करवे, चूड़ा, करवाचौथ कैलेंडर समेत अन्य पूजन सामाग्रियों की दुकानें सजी रहीं। देर रात तक खरीदारी होती रही।
बसपा कार्यकर्ता के घर दबंगों ने मचाया उत्पात
प्रतापगढ़। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे बसंतराय गांव निवासी रामसुख बसपा कार्यकर्ता है। आरोप है कि पड़ोस के कुछ लोग उसके दरवाजे पर पहुंचकर गालीगालौज करने लगे। साथ ही बसपा मुखिया मायावती को अपशब्द बोलते हुए पार्टी का झंडा उखाड़ ले गए। घर से कुछ दूर पर दबंगों ने झंडे को जला दिया। जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष सुशील गौतम ने एसपी और सीओ लालगंज से पीड़ित परिवार को मदद देने की बात कही। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 24 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर कार्यकर्ता सडक़ पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर आंदोलन करेंगे कार्यकर्ता
प्रतापगढ़। विकास खंड कालाकांकर मेें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या के मामले में सहायिकाओं ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि प्रधानपति की पिटाइ्र्र से कार्यकर्ता की मौत हुई है। मृतक परिवार को 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता के साथ एक आश्रित को नौकरी दिए जाने की मांग की गई। 48 घंटे के अंदर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

नरई के ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र के नरई के ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर गांव के विकास कार्यों में हो रहे भ्रष्टचार की जांच कराए जाने की मांग की। सरकारी भूमि व शौचालय और विकास घोटाला किए जाने की शिकायत डीएम से की गई। गोविंद प्रसाद तिवारी, हरिश्चंद्र, सुमन, बीडीसी रामकरन सिंह, परशुराम, गयादीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed