फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छात्रा के साथ पड़ोसी ने युवक ने किया दुष्कर्म 18-51-33

छात्रा के साथ पड़ोसी ने युवक ने किया दुष्कर्म 18-51-33

Sat, 03 Mar 2018 07:36 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ पड़ोसी ने युवक ने किया दुष्कर्म 18-51-33
छात्रा के साथ पड़ोसी ने युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

पीड़िता के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा। घर में छात्रा को अकेली देख पड़ोसी युवक ने उसके साथ मुंह काला किया। दरिंदे की चंगुल से छूटने के बाद घर पहुंचे परिजनों को उसने आपबीती सुनाई। जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने अंतू पुलिस को तहरीर दी है। कार्रवाई के बजाय पुलिस मामले की जांच करा रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के गड़वारा बाजार की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा 28 फरवरी की शाम घर में अकेली थी। माता पिता खेत में गए थे। आरोप है कि गांव का एक युवक उसके घर में घुस गया। दरवाजा बंद कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी को धमकाते हुए आरोपी फरार हो गया। जब छात्रा के परिजन घर पहुंचे तो उसने आपीबीती सुनाई। जिसके बाद परिजन किशोरी को लेकर अंतू थाने गए। तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। अंतू एसओ का कहना है कि उनके सामने ऐसा कोई केस नही आया है।
विज्ञापन



नोट: संशोधित खबर---- यह खबर 6 नंबर फाइल में भेजी गई थी
फोटो-16 से 19 तक
जमीनी विवाद में चली लाठी-कुल्हाड़ी, फूंका छप्पर
ईंट पत्थर से बोला हमला, फायरिंग व छेड़छाड़ का भी आरोप, 7 घायल
नगर कोतवाली के पूरेमाधवसिंह में हुई घटना, तनाव बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जमीन पर गड्ढा खोदने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच होली की रात जमकर मारपीट हुई। लाठी व कुल्हाड़ी के साथ ही ईंट पत्थर चले। आरोप है कि फायरिंग भी हुई। युवतियों के साथ छेड़छाड़ भी की गई। जिसमे दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया। घटना के बाद गांव में तनातनी का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतू थाना क्षेत्र के पूरे माधव सिंह निवासी राधेश्याम सिंह की जमीन के करीब दलित बस्ती है। शुक्रवार को राधेश्याम सिंह की जमीन पर बालकेश्वर पक्ष के लोगों ने गड्ढा खोद दिया था। जिसे लेकर शाम को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। इसे लेकर रात में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों ओर से लाठी ,डंडे के साथ ही कुल्हाड़ी व ईंट पत्थर भी चला। शोर शराबा सुनकर गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराया। इस बीच बालकेश्वर के रिहायशी छप्पर में लगी आग को लोगों ने मशक्कत के बाद बुझाया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल बालकेश्वर (60), बनवारीलाल (30) पुत्र रामचंद्र, अमृतलाल (32) पुत्र बालकेश्वर व सनी (30) पुत्र मान कुमार और दूसरे पक्ष से राधेश्याम सिंह (57), विनोद कुमार सिंह (37) और घनश्याम सिंह (42) को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां सभी का उपचार चल रहा है। बालकेश्वर का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग उसके घर पर आ गए। वे युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। मना करने पर मारपीट के साथ उसके रिहायशी छप्पर में आग लगा दिया। पांच राउंड फायरिंग भी की। जिससे उसके व बेटे के सिर में गोली भी लगी है। घर के सामान भी लूट ले गए। जबकि राधेश्याम सिंह का आरोप है कि उनकी जमीन पर जबरन गड्ढा खोदा गया था। जिसे रोकने पर वे लोग दलित बस्ती के लोग मारपीट करने लगे। फिलहाल खबर भेजे जाने तक पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसओ अंतू ने बताया कि फायरिंग की बात गलत है। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैुं। उनकी तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed