{"_id":"5a2be2014f1c1b8d698c0a5e","slug":"71512825345-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग साथ दें तो लगेगी अपराधियों पर लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग साथ दें तो लगेगी अपराधियों पर लगाम
Updated Sat, 09 Dec 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांगीपुर। नारी जागरूकता सप्ताह के तहत शनिवार को द्वारिकानाथ मिश्र इंटर कालेज कोटवा शुकुलपुर में सांगीपाुर पुलिस ने बालिकाओं को सुरक्षा के उपाय बताए। सांगीपुर के प्रभारी निरीक्षक चंद्रकांत उपाध्याय ने बालिकाओं से कहा कि महिलाएं अपने खिलाफ हो रहे किसी भी तरह के अत्याचार की शिकायत 1090 पर फोन कर दे सकती है। इसमें पीड़िता की पहचान गुप्त रखी जाती है।
इसके अलावा यदि कहीं भी किसी प्रकार से महिलाओं व बालिकाओं के प्रति अपराध होता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचानी चाहिए। पुलिस समाज के सभी सभ्य व शांतिप्रिय लोगों की मित्र है। समाज के लोगों को पुलिस से दूर नही, बल्कि उसके करीब आना चाहिए। पुलिस हर संभव मदद के लिए तैयार है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि समाज में जब तक महिलाएं नही सुरक्षित हैं तब तक सुरक्षा का कोई मतलब नही है। इसलिए हम सब को मिल कर शांति व सुरक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। उनका कहना था कि अपराध रोकने में जितना रोल पुलिस का है उससे कम समाज के लोगों का नहीं है। पुलिस को यदि सही समय पर सूचना मिलती है तो वह काफी हद तक अपराध रोकने में कामयाब हो सकती है। इस मौके पर कालेज के शिक्षकों के अलावा, छात्राएं व अभिभावक भी मौजूद रहे।