फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   राजा अनिल प्रताप सिंह सहित चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश 18-56-44

राजा अनिल प्रताप सिंह सहित चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश 18-56-44

Tue, 01 Aug 2017 07:18 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
राजा अनिल प्रताप सिंह सहित चार पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करने का आदेश  18-56-44
प्रतापगढ़। सीजेएम कोर्ट ने राजा अनिल प्रताप सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने अनिल प्रताप सिंह की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए यह आदेश सुनाया है।
विज्ञापन


शहर के श्यामबिहारी गली निवासिनी सरोज देवी पत्नी हरीराम सोनी ने सीजेएम कोर्ट में 156(3) के तहत वाद दायर कर आरोप लगाया कि सिटी निवासी राजा अनिल प्रताप सिंह ने पूर्व में बैनामा की जमीन को दूसरे व्यक्ति के हाथ बेच दिया है। जिस जमीन को अब बेचा गया है, उस पर पुस्तैनी मकान खड़ा है। इस बात की भनक राजा अनिल प्रताप सिंह को लगते ही उन्होंने भी सीजेेएम कोर्ट में सरोज देवी और शिवराम उमरवैश्य के खिलाफ वाद दायर किया। मंगलवार को कोर्ट ने राजा अनिल प्रताप सिंह की ओर से दायर वाद को निरस्त करते हुए सरोज देवी के वाद को स्वीकार करते हुए राजा अनिल प्रताप सिंह, किशुन कुमार सुत अशोक कुमार, पवन कुमार सोनी पुत्र जगन्नाथ प्रसाद और राजेश कुमार पुत्र रामलखन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed